नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजयुमो ने अटल जी के जन्म दिन पर नोएडा में निकाली अटल संकल्प यात्रा

1 min read

 

नोएडा, 25 दिसम्बर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी जी के निर्देशानुसार नोएडा महानगर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में श्रद्धेय अटल जी की 98 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा महानगर में बाइक यात्रा का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी एवं भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,भाजयुमो उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी बबिता फोगाट जी ने सर्वप्रथम प्रेस कॉन्फ्रेंस की तत्पश्चात यात्रा को ध्वज दिखा करके यात्रा का शुभारंभ किया। बाइक यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से आरंभ होकर नोएडा महानगर के आठों मंडलों से गुजरते हुए सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर समाप्त हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बबिता फोगाट ने श्रद्धेय अटल जी को स्मरण करते हुए कहा उन्हें आज भी अटल जी की वह पंक्तियां याद आती हैं ” क्या जीत में क्या हार में किंचित नहीं भयभीत मैं संघर्ष पथ पर जो मिला यह भी सही वह भी सही ” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूरे उत्तर प्रदेश में अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और जनमानस आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री पद पर आसीन देखना चाहता है, उन्होंने बताया पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है तथा जिस प्रकार से नए रोजगारों का सृजन एवं विदेशी निवेश उत्तर प्रदेश में बढा है वह निसंदेह आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को अग्रणी प्रदेशों की श्रेणी में खड़ा करता है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज नोएडा में बाईक यात्रा श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में निकाली जा रही है, श्रद्धेय अटल जी का विराट व्यक्तित्व भारत के सभी नागरिकों को प्रोत्साहित करता है, प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश चौमुखी विकास हो रहा है और जिस प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है वह निसंदेह उत्तरप्रदेश को विश्व में विदेशी निवेशकों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाने में सहायक होगा॥
सम्पूर्ण यात्रा को नोएडा की जनता अपार स्नेह प्राप्त हुआ॥ यात्रा के दौरान पूरा शहर अटल जी की कविताओं को पुनः सुनकर भावविभोर हो गया॥ यात्रा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।
यात्रा में भाजयुमो उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री अचिन गौतम, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री उमेश त्यागी चंदगीराम यादव, डिम्पल आनंद, युवा मोर्चा जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव महामंत्री अनुज प्रधान मोहित शर्मा अर्पित मिश्रा नरेंद्र जोगी नवीन मिश्रा प्रवीण चौहान रितेश वर्मा सत्यम सिंह आदेश त्यागी साधना शर्मा श्रवण गौतम कपिल धारीवाल राहुल शर्मा मोनू जोगी विपिन प्रधान विपिन भाटी सूर्या शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 6,777 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.