नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सपा नेता जगदीश शर्मा ने कहा, नोएडा में पार्टी की जीत सुनिश्चित

1 min read

नोएडा, 27 दिसम्बर।

सपा नेता जगदीश शर्मा ने कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सभी धर्म वर्ग के लोगों को सम्मान देने व उनकी विकासवादी राजनीति से प्रेरित होकर मैंने दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से सपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा में पश्चिमी उत्तरप्रदेश का कॉर्डिनेटर रहा और पदेन अध्यक्ष सिंचाई बंधु उत्तरप्रदेश शासन रहा। बसपा की गलत नीतियों के कारण 2014 में बसपा को छोड़कर कांगेस में गया जहां पर एआईसीसी का सदस्य रहा।

सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारो से बात करते हुए जगदीश शर्मा ने बताया   उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है। मैने संगठन में काम किया है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा विशेषकर ब्राम्हण समाज को पार्टी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करूंगा। अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो मजबूती से चुनाव लड़ूंगा और अगर किसी और को टिकट देगी तो उसे भी तन मन धन से चुनाव लड़ाऊंगा। मेरा उद्देश्य पार्टी को जीत दिलाना, अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना, किसानों की समस्याओं व नोएडा की समस्याओं का समाधान कराना है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, नोएडा में कई महीने से किसान धरनारत है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, विकास का कोई काम नहीं हुआ है । सपा सरकार बनने पर सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसको भी प्रत्याशी बनाकर भेजेंगे संगठन उसको पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम करेगा। पूरे उत्तरप्रदेश में सपा की लहर है और जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष दीपक विग, ग्रामीण जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, सुंदर भाटी, विपिन अग्रवाल, रोहित शर्मा, गौरव यादव मौजूद रहे।

 7,900 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.