उत्तर प्रदेश में अब बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे, सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
1 min read
-उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्फ्यू का समय बदला, अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
-कारोबारियों का मिली राहत, अब नौ की बजाय 10 बजे तक खुल सकेंगे बाजार
-कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार चलना होगा
लखनऊ, 11 जुलाई। सोमवार की सुबह से उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू के समय मे बदलाव किया गया है। अब कर्फ्यू रात नौ बजे की बजाय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। पहले यह समय सुबह 7 बजे तक था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में आदेश जारी कर दिया है।
कोरोना काल मे जूझ रहे कारोबारियों को इस फैसले से राहत मिलेगी। अब स्टेडियम के खोलने का समय भी 7 की बजाय 6 बजे हो जाएगा। जो कारोबारी रात्रि में अपना काम करते थे उन्हें इसका फायदा मिलेगा।
1,739 total views, 4 views today