नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छ सिटीजन कॉन्टेस्ट मे 304 ने लिया हिस्सा, विजेता घोषित, 31 जनवरी को मिलेंगे पुरस्कार

1 min read

नोएडा, 22 जनवरी।

नोएडा प्राधिकरण द्वारा 1 जनवरी 2022 से आयोजित ‘SWACHH CITIZEN CONTEST के अन्तर्गत कुल 304 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के अन्तर्गत 5 श्रेणियों में क्रमश: जिंगल प्रतियोगिता में -25 प्रविष्टियां, मूवी प्रतियोगिता में 32 प्रविष्टियां, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में 09 प्रविष्टियां, पेंटिंग / ड्राईंग प्रतियोगिता में 220 प्रविष्टियां एवं नुक्कड़ नाटक में 18 प्रविष्टियां आयी थी। ज्यूरी द्वारा प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार के लिए प्रविष्टियों का चयन किया गया है।

जिंगल प्रतियोगिता

प्रथम पुरुस्कार म्यूजिक फैक्टरी सैक्टर- 133, द्वितीय पुरुस्कार NINOS सैक्टर 51 एवं तृतीय पुरुस्कार • विश्व भारती पब्लिक स्कूल सैक्टर-28 को चयनित किया गया है।

मूवी प्रतियोगिता

प्रथम पुरुस्कार अनहद मिश्रा सैक्टर-27, द्वितीय पुरुस्कार दिनेश पाण्डे सैक्टर-56 एवं तृतीय पुरुस्कार मान्या गोएंका सैक्टर-61 को चयनित किया गया है।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता

प्रथम म्यूजिक फैक्टरी सैक्टर-133, द्वितीय पुरूस्कार डा. रूची जुनेजा सैक्टर- 23 एवं तृतीय पुरुस्कार Comfit Shoes Pvt. Ltd. सैक्टर-7 को चयनित किया गया है।

पेंटिंग / ड्राईंग प्रतियोगिता

प्रथम पुरुस्कार बिजेन्द्र सिंह सैक्टर-126, द्वितीय पुरुस्कार वर्षा सिंह सैक्टर-12 एवं तृतीय पुरुस्कार हार्दिक सिंह गहलौत सैक्टर-28 को चयनित किया गया है।

वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता

प्रथम पुरुस्कार RWA सैक्टर-51, द्वितीय पुरुस्कार घनश्याम सैक्टर 31 एवं तृतीय पुरुस्कार The Earth Paradise School सैक्टर-31 को चयनित किया गया है।

सभी चयनित प्रतियोगियों को 31 जनवरी 2022 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया द्वारा प्रथम पुरुस्कार रु 21,000, द्वितीय पुरुस्कार- रु 15,000 एवं तृतीय पुरुस्कार रु 11.000 से सम्मानित किया जाएगा।

 6,610 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.