नोएडा में कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
1 min read
नोएडा, 6 अप्रैल।
भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को पूरे धूम धाम से मनाया गया, जिसके उपलक्ष्य पर सुबह 9.15 बजे भाजपा कार्यालय सेक्टर 116 पर ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं ज़िला प्रभारी श्री बसंत त्यागी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत प्रभातफेरी का आयोजन हुआ जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन हुआ जिसके लिए एल.ई.डी की व्यवस्था की गयी, जिसको सभी कार्यकर्ताओं ने ज़िला कार्यालय पर एक साथ सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा भाजपा नेक नीयत और नेक इरादों के साथ कार्य कर रही है, इसलिए उसे जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों और उनके उत्थान के लिए काम करना हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं। देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक है- परिवारभक्ति की और दूसरी है- भाजपा की राष्ट्रभक्ति की। हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ-साथ चलती है। ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा जिस तरह से भाजपा ने नॉएडा में प्रचंड जीत दर्ज करी है उससे हम सभी को गौरवान्वित किया है।
ये कार्यक्रम आज ज़िले के साथ साथ हर मंडल पर भी मनाया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह मंडल में सेक्टर 110 मार्केट, सरस्वती शिशु मंडल में धवलगिरी सेक्टर 11, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेक्टर 116, महाराणा प्रताप मंडल के गिजोड़ गाँव, कृष्णा नगर मंडल में बुद्धविहार, चौटपूर कॉलोनी, अटल बिहारी वाजपायी मंडल में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 40, सैनिक विहार मंडल मे सदरपुर कॉलोनी, दीन दयाल उपाध्याय मंडल में सेक्टर 27 पर आयोजित हुआ।
स्थापना दिवस के मौक़े पर पार्टी प्रदेश में माइक्रो डोनेशन भी शुरू करी है, जो नमो ऐप के माध्यम से शुरू होगा जहां लोग नमो ऐप से डोनेशन कर सकते हैं। ये डोनेशन 5 रुपए से ले कर 1000 रुपए तक कर सकते हैं।
कार्यक्रम में गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर, ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी जी, ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री चांदीराम यादव, कार्यक्रम प्रभारी उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, मंत्री चमन अवाना, एस पी चमोलि, प्रमोद बहल, रवि यादव, अमरीश त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, नीता बजपाई, अर्पित मिश्रा, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, प्रवेश चौहना, राजीव त्यागी, नरेश शर्मा, योगेन्द्र चौधरी, भूपेश चौधरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2,936 total views, 2 views today