नोएडा खबर

खबर सच के साथ

अब नोएडा में देख सकते हैं मोम के 50 सेलिब्रेटिज, जल्द खुलेगा मैडम तुसाद इंडिया म्यूजियम

1 min read

 

-सेलीब्रिटीज का मशहूर म्यूजियम डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में होगा

नोएडा, 07 मई। नोएडाखबर डॉटकॉम )

दुनिया में मोम की कलाकृतियों का सबसे बड़ा आकर्षण मैडम तुसाद अपने प्रशंसकों के लिये एक नई रोमान्चक जगह-डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा में बिलकुल नये अवतार में लौट आया है। नई जगह पर इस आकर्षण का नाम होगा मैडम तुसाद इंडिया और यह प्रशंसकों को 360 सेंट्स और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपने चहेते सेलीब्रिटीज और उनकी शोहरत के सबसे यादगार पलों का अनुभव करीब मे लेने का मौका देने के लिये तैयार है। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा की नई जगह पर खेलकूद, मनोरंजन,

इतिहास और संगीत के क्षेत्रों की अग्रणी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय शख्सियतों के लगभग 50 फिगर प्रदर्शित होंगे। मैडम तुसाद पहली बार लंदन में 1835 में खुला था और इसके पास 200 वर्षों से ज्यादा की धरोहर और विरासत है। मैडम तुसाद में हर फिगर ऐसे शिल्पकारों की विशेषज्ञता से बने होते हैं, जो प्रसिद्ध मैरी तुसाद जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। एक जीवंत फिगर बनाने में एक कलाकार को न्यूनतम 12 सप्ताह लगते हैं और इस दौरान शरीर के 500 सटीक मापन लिये जाते है, असली बाल लगाये जाते हैं, त्वचा के सही रंग के लिये पेंट की कई परते चढ़ाई जाती है, आदि। यह पूरी प्रक्रिया वह बेजोड़ हुबह एहसास देती है, जिसके कारण मैडम तुसाद दो सदियों से ज्यादा समय से दुनियाभर में मशहूर है।

मोम की कलाकृतियों का यह विश्व प्रसिद्ध आकर्षण पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस में 2017 में खुला था। दिल्ली में मैडम तुसाद के संस्करण ने सितारों से भरी अपनी गैलरी के जरिये कई वर्षों तक सफलतापूर्वक शानदार शोहरत पाई थी। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा में नई जगह पर मैडम तुसाद इंडिया अपने अतिथियों के लिये कोविड के व्यापक प्रोटोकॉल्स के साथ एक सुरक्षित और सितारों से भरे अनुभव की पेशकश करेगा।

रॉब स्मिथ, प्रभागीय निदेशक, मिडवे एशिया पैसिफिक, मर्लिन एंटरटेनमेन्ट्स ग्रुप ने यह कहते हुए भारत में मैडम तुसाद के दोबारा खुलने पर अपनी आशा व्यक्त की, “हम भारत की सांस्कृतिक रूप से समृद्ध धरती पर मैडम तुसाद की महानता को वापस लाते हुए वाकई उत्साहित हैं। की कलाकृतियों का हमारा यह आकर्षण बड़े पैमाने पर भारत के लोगों के लिये मनोरंजन का एक नया अध्याय बोलेगा और उन्हें शोहरत का निर्णयक अनुभव देगा तथा रेड कार्पेट पर ले जाएगा। भारत हमारे लिये एक महत्वपूर्ण बाजार है और यहाँ मैडम तुसाद के दोबारा खुलने से इस शानदार नई जगह पर अतिथियों के मनोरंजन का रास्ता साफ होगा और हमारे अतिथियों को मोम की कलाकृतियों के एक विश्व प्रसिद्ध आकर्षण का दौरा करने का सबसे निर्णायक मेलीब्रिटी अनुभवमिलेगा। चूंकि भारतीय यात्री विदेशी गंतव्यों में लौट रहे हैं, इसलिये हमें आशा है कि मैडम तुसाद इंडिया दुनिया के अन्य देशों में मैडम तुसाद के आकर्षणों के लिये उनका दरवाजा होगा।

भारत में मैडम तुसाद की चापसी पर अंशुल जैन, महाप्रबंधक, मर्लिन एंटरटेनमेन्ट्स इंडिया प्रा. लि. ने कहा, “दिल्ली में हमारे आकर्षणको आगंतुकों से काफी प्रतिमा मला, जिससे मैडम तुसाद को भारत में महत्वपूर्ण ख्याति पाने में मदद मिली। 2020 में महामारी ने पूरे मनोरंजन उद्योग का दिया था। भारत में मैडम तुसाद ने कोविड- 19 से पैदा हुई स्थितियों का बहादुरी और सफलता से सामना किया है और अब वह एक रोमांचक और ज्यादा मनोरंजक ग्राहक अनुभव के लिये तैयार है। हमें आशा है कि डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में मैडम तुसाद के लॉन्च होने से पूरे मनोरंजन उद्योगका फिर उदय होगा। इसके अलावा हम डीएलएफ टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश है और डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में अपने ग्राहकों के साथ ज्यादा मनोरंजक अनुभव निर्मित करना चाहते हैं।”

नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में मैडम तुसाद के खुलने पर सुश्री पुष्पा बेक्टर, कार्यकारी निदेशक, डीएलएफ रिटेल ने कहा, “हम वैश्विक मनोरंजक अनुभव मैडम तुसाद मोम संग्रहालय को डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा में लाते हुए उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य सटीक अनुभव देना है, जो हमारे लक्षित लोगों के लिये उपयुक्त हो और एनसीआर के लोगों की जीवनशैली में बदलाव करें। तुसाद एक प्रसिद्ध वाण्ड है, जिसने दुनियाभर के लोगों का आकर्षित किया है। हमारा विचार है सभी आयु समूहों के अपने ग्राहकों के लिये नये रिटेल की कल्पना का विस्तार करते हुए उनके हित में नवाचार जारी रखना।

मैडम तुसाद के विषय में

मैडम तुसाद हर साल अपने विश्व प्रसिद्ध द्वारों पर शानदार 10 मिलियन अतिथियों का स्वागत करता है और आपको प्रसिद्धि का निर्णायक अनुभव लेने का मौका देता है। न्यूयॉर्क में शंघाई और एम्सटर्डम से सिडनी तक दुनिया में मैडम तुसाद के 23 से ज्यादा अनूठे लोकेशन हैं- इसमें लंदन तो है ही, जहाँ से इसकी कहानी शुरू हुई थी। 250 माल से ज्यादा के अपने इतिहास में मैडम तुसाद ने हजारों सेलीब्रिटीज, सितारों और नायकों को बेहतरीन और सटीक डिटेल के साथ जीवत किया है और आगंतुकों को अपने आदर्शों के कंधे से कंधा मिलाने और  सितारों को छूने का मौका दिया है।

खुद को मैडम तुसाद के प्रसिद्ध संसार में मगन कर दीजिये और 2018 तक के धनाक्यों और मशहूर लोगों की जिन्दगी से रूबरू हो जाइये, क्योंकि सितारा बनने का मौका जारी है। ऐतिहासिक कलात्मक विधियों (जो सदियोंपुरानी है), रोचक सेट्स और अग्रणी आधुनिक तकनीक के मिश्रण से अतिथि प्रसिद्धी का अनुभव ले सकते हैं और रोमांच के सबसे ज्यादा करीब पहुँच सकते हैं…

मर्लिन एंटरटेनमेन्ट्स के विषय में

मर्लिन एंटरटेनमेन्ट्स स्थान-आधारित, पारिवारिक मनोरंजन में वैश्विक अग्रणी है। यूरोप के नंबर 1 और विश्व के दूसरे सबसे बड़े आगंतुक आकर्षण परिचालक के तौर पर मर्लिन 24 देशों और 4 महाद्वीपों में 140 आकर्षणों, 23 होटलों और 6 अवकाश ग्रामों का परिचालन करता है। मर्लिन का उद्देश्य है अपने प्रसिद्ध ब्राण्ड्स और आकर्षण के कई प्रारूपों तथा अपने कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और लगन के माध्यम से दुनियाभर में अपने लाखों अतिथियों को यादगार अनुभव देना।

 19,829 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.