नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बीजेपी की मंडल स्तर पर कार्यसमिति की बैठक आगामी योजनाओं की दी जानकारी

1 min read

नोएडा, 19 जून।

नॉएडा भाजपा द्वारा रविवार को प्रत्येक मण्डल में मण्डल कार्यसमिति का आयोजन किया गया। नॉएडा महानगर, 8 मण्डल में बाँटा हुआ है जिसमें आज सभी जगह कार्यक्रम हुए।

अटल बिहारी वाजपाई मण्डल के सामुदायिक केंद्र सेक्टर 40 में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और मण्डल अध्यक्ष कल्लू सिंह रहे।

प. दिन दयाल उपाध्याय मंडल के सामुदायिक केंद्र के सेक्टर 26 में नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप रहे।

महाराणा प्रताप मंडल के सामुदायिक केंद्र सेक्टर 35 में नॉएडा महानगर ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौर रहे।

शहीद भगत सिंह मंडल के सामुदायिक केंद्र , ग्राम गेजा में महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह, मंडल अध्यक्ष राम मेहर कौशिश रहे।

सैनिक विहार मंडल के ग्राम कार्यालय में गोपाल अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा और मंडल अध्यक्ष सूरज पाल राणा रहे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में ज़िला कार्यालय सेक्टर 116 में ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी और मंडल अध्यक्ष पंकज झा रहे।

कृष्णा नगर मंडल के राधा कृष्णा फार्म हाउस सेक्टर 70 में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र सिंह और मण्डल अध्यक्ष बबलू यादव रहे।

सरस्वती शिशु मंडल के सी -41, सेक्टर 12 में योगेन्द्र चौधरी पूर्व ज़िलाध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष अशोक मिश्रा रहे।

इस मौक़े पर डॉक्टर महेश शर्मा ने सभी मंडल पदाधीकरियों से कहा, भारतीय जनता पार्टी कैसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है, हम भारत को शुद्ध समृद्ध एवं स्वाबलंबी राष्ट्र हो जिसका दृष्टिकोण आधुनिक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध हो और जो प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से गर्व प्रेरणा ग्रहण करता हो उसी की दिशा में कार्यरत हैं। पूजनीय अटल बिहारी वाजपेई जब प्रधानमंत्री बने तब देश ने रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए, पोखरण परीक्षण II के बाद देश परमाणु शक्ति संपन्न बना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी मेक इन इंडिया पर बहुत जोर दिया जा रहा है जिससे रक्षा मंत्रालय में बड़े पैमाने पर भारतीय कंपनी रक्षा उपकरणों पर कार्य कर रही है।
विधायक पंकज सिंह ने कहा आप लोग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार विकास के प्रति संकल्पित है अफवाहों ध्यान केंद्रित करने के बजाय समाज के भर्मित लोगों को समझाने एवं सरकार की नीतियों के फायेदे जन जन को बताए।

इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया जिसमें 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा डे, 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून एवं उनका जन्मदिन 6 जुलाई को मनाया जाएगा। इस साथ ही 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान, 25 जून को आपातकाल दिवस और 26 जून को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विभिन्न कार्यकर्मों में महामंत्री चांदीराम यादव, डिम्पल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह, मंत्री एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, हर्ष चतुर्वेदी, गौतम शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे!

 

 4,936 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.