नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यमुना विकास प्राधिकरण : 6 औद्योगिक भूखंड की ऑक्शन में बल्ले बल्ले, 140.97 करोड़ मिलेंगे

1 min read

यमुना सिटी, 23 जून।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 06 औद्योगिक भूखण्डों की योजना की ई-नीलामी गुरुवार को प्राधिकरण कार्यालय में सम्पन्न की गयी। ये 6 औद्योगिक भूखंड 140.97 करोड़ रुपये तक मे बिके। इनका आरक्षित मूल्य 71.48 करोड़ तय किया गया था। लगभग 97 प्रतिशत ज्यादा राजस्व मिला।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि ये  रिक्त भूखण्ड प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर-32 व 33 में स्थित है। सेक्टर-33 में 7050 वर्गमीटर का 01 भूखण्ड, 10000 वर्गमीटर का 01 भूखण्ड व 12000 वर्गमीटर का 01 भूखण्ड रिक्त था तथा सेक्टर-32 में 20000 वर्गमीटर के 03 भूखण्ड रिक्त थे। 7050 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू० 9045.89 प्रति वर्गमीटर, 10000 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू० 8555.30 प्रति वर्गमीटर, 12000 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू० 8292.67 प्रति वर्गमीटर तथा 20000 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू0 7767.60 प्रति वर्गमीटर था। आज की नीलामी में 06 औद्योगिक भूखण्डों की योजना में अर्ह 80 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। ई-नीलामी साफ्टवेयर आधारित की गयी। पूरी नीलामी की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गयी। इस नीलामी में 7050 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू0 6.37 करोड के सापेक्ष 14.31 करोड, 10000 हेतु आरक्षित मूल्य रू० 8.55 करोड के सापेक्ष रू0 18.01 करोड, 12000 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू० 9.95 करोड के सापेक्ष रू० 29.05 करोड तथा 20000 वर्गमीटर हेतु आरक्षित मूल्य रू0 15.53 करोड के 03 भूखण्डों के सापेक्ष क्रमशः रू0 26.61 करोड, रू0 26.29 करोड व रू० 26.68 करोड की नीलामी प्राप्त हुयी। इस प्रकार कुल आरक्षित मूल्य 71.48 करोड के सापेक्ष 06 औद्योगिक भूखण्डों को ई-नीलामी से 97 प्रतिशत वृद्धि के रूप में 140.97 करोड की प्राप्ति हुई।

 3,675 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.