नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर जिले में कांवड़ यात्रियों के लिए कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नम्बर 01202560044 पर कर सकते हैं सम्पर्क

1 min read

 

-कावड़ यात्रियों की सुविधा एवं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनपद में कंट्रोल रूम की हुई स्थापना।

-जनपद में जलाभिषेक तक 24 घंटे क्रियाशील रहेगा कंट्रोल रूम।

गौतमबुद्धनगर, 24 जुलाई।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सर्वसाधारण का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि श्रावण शिवरात्रि के पर्व 26.07.2022 एवं कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कावड़ यात्रियों की सुविधा एवं समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद गौतम बुद्ध नगर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 01202560044 है।
उन्होंने बताया कि उक्त कंट्रोल रूम दिनांक 24.07.2022 से दिनांक 26.07.2022 ( जलाभिषेक समाप्त होने) तक 24X7 क्रियाशील रहेगा। जनपद गौतमबुद्धनगर के कावड़ यात्री एवं जनपद गौतमबुद्धनगर से होकर किसी अन्य गंतव्य स्थल तक जाने वाले कावड़ यात्री किसी भी समस्या के समाधान एवं जानकारी के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

 16,174 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.