जानिए कौन है यूपी में बीजेपी के नए संगठन महामंत्री धर्मपाल
1 min read
लखनऊ, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश में 2014 से अब तक बीजेपी के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद उनके स्थान पर झारखंड मैं बीजेपी के प्रदेश महामंत्री रहे धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में भेजा गया है उनके ऊपर 2024 में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की जिम्मेदारी होगी जानते हैं कौन हैं धर्मपाल जिन पर भाजपा हाईकमान ने देश के सबसे बड़े राज्य के संगठन को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बिजनौर के निवासी हैं धर्मपाल, मैकेनिकल इंजीनियर बनने के बाद बने संघ में पूर्णकालिक कार्यकर्ता
यूपी भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी पाने वाले धर्मपाल मूल रूप से बिजनौर जिले के नगीना तहसील के गांव हरनंगला के मूल निवासी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने 1991 से विद्यार्थी परिषद में पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। करीब 32 वर्षों तक विभिन्न पदों का निवर्हन करने के बाद अब उनके कंधों पर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भाजपा संगठन की कमान संभालने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
कुछ समय सरकारी नौकरी भी की थी
धर्मपाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कुछ समय के लिए सरकारी नौकरी ज्वाइन की थी। वर्ष 1990 में नौकरी से त्यागपत्र देकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए पूर्णकालिक सेवा में जुट गए। धर्मपाल विहिप में यूपी और उत्तराखंड संयुक्त प्रांत के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। संघ और भाजपा ने इनका कद बढ़ाते हुए जून 2017 में झारखंड प्रांत में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व दिया। झारखंड में इस पद को संभालने के बाद उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का काम किया।
84,792 total views, 4 views today