सपा नोएडा महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक विग ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
1 min readनोएडा, 31 अगस्त।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल सपा नोएडा महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक विग के शिष्टाचार भेंट की व सदस्यता अभियान की जानकारी दी।
सपा नोएडा महानगर के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आवास पर मिलकर शिष्टाचार भेंट की उन्हें पुष्प गुच्छ व साइकिल भेंट की व पदाधिकारीयों का परिचय करवाया नोएडा महानगर में चल रहे सपा के सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट दी और दीपक विग ने उनसे यह वादा भी किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन पिछले विधानसभा से अच्छा होगा समाजवादी पार्टी में दीपक विग के साथ उनसे मिलने वाले लोगों में, विपिन अग्रवाल ,शकील सैफी, गौरव चाचरा, दिनेश यादव, गौरव कुमार यादव, सुनीता शारदा,हरमीत सिंह मल्होत्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
4,448 total views, 2 views today