नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 2 जून।

सोशल मीडिया के जरिये मिली सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला कोंडली में रहती थी और नोएडा में गांजा सप्लाई करता था।

पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 02.06.2023 को अवैध गांजा बेचने वाली अभियुक्ता अनिता देवी पत्नी बबलू कुमार को वीडियोकान चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना सेक्टर-24 पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीट पुलिससिंग व लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से जानकारी एकत्र की गयी एवं उपरोक्त अभियुक्ता को गांजा बेचते हुए मय 750 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

 3,908 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.