नोएडा विधायक पंकज सिंह ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई
1 min readनोएडा, 23 अगस्त।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने चन्द्रयान 3 की सफल लेंडिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह क्षण निश्चित रूप से भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा। जिसकी सफलता में देश के वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ के साथ साथ करोडों देश वासियों की प्रार्थना भी शामिल है। भारत के लिए यह उपलब्धि एक मील का पत्थर साबित होगी। जिससे पूरे विश्व में भारत का न केवल मान सम्मान बढेगा बल्कि दुनिया भारत के ज्ञान-विज्ञान, प्रबल इच्छाशक्ति, मजबूत इरादों और दृढ़ संकल्प का लोहा मानेगी। यह पल हम सब के लिये बहुत ही गौरव का पल है।
5,164 total views, 2 views today