नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दादरी : गाजियाबाद से मेला देखकर ई रिक्शा से लौट रहे 5 को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 25 अक्टूबर।

थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत केआरबीएल चावल मिल के सामने गाजियाबाद से मेला देख कर ई-रिक्शा से लौट रहे पांच लोगों को 24/25 अक्टूबर की रात लगभग 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दो की मौत हो गई और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार ई रिक्शे में बैठे 1. शिवम पुत्र प्रेम पटेल निवासी ग्राम हंकरपुर थाना विजयपुर जिला गोपालगंज बिहार, हाल पता नंदू का मकान ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर गौतम बुद्ध नगर उम्र 17 वर्ष, 2. विक्कू पुत्र दिलीप निवासी ग्राम बीमा झोली थाना सालिमपुर जिला पटना बिहार हाल पता नंदू का मकान ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर उम्र 23 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा ई-रिक्शा में बैठे तीन अन्य 1. शंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी राम विहार कालोनी गिरधरपुर थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर मूल पता जनपद कन्नौज उम्र करीब 22 वर्ष, 2. वंश पुत्र धर्मेन्द्र शर्मा निवासी गिरधरपुर थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर मूल जनपद बरेली उम्र करीब 19 वर्ष, 3. विकास पुत्र सोनू निवासी हालपता नन्दू का मकान ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर, मूलपता ग्राम शाहापुरा उम्र करीब 18 वर्ष थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर घायल हो गए, जिन्हें बादलपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 7,540 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.