नोएडा : श्रीमद्भागवत कथा में बोले आचार्य पवन नंदन, जीवन मे उत्साह ही उत्सव
1 min readनोएडा, 20 मार्च।
भारतीय धरोहर के सौजन्य से सेक्टर 34 के कम्युनिटी सेंटर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कान्हा का हुआ अवतार बधाई बाजे गोकुल मे…नंदजी के अंगना बज रही बधाइयां जैसे वात्सल्य भाव वाले भजनों पर कथास्थल में मौजूद भक्तगण उत्साह और उमंग के साथ भाव विभोर होकर नाचते रहे।
कथावाचक आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि जब तक मनुष्य के हृदय में भक्ति का भाव अंकुरित नहीं होता है तब तक परमात्मा का प्रकाट्य नहीं होता है। उत्साह में ही उत्सव होता है। मनुष्य को धर्म का पालन मन से करना चाहिए क्योंकि जब जीव शिथिल होता है तो धर्म साथ छोड़कर चला जाता है। चलते-चलते गिरना स्वाभाविक है लेकिन गिरकर फिर नहीं उठना और आगे नहीं बढ़ना अपने आप में अपराध है।
आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि सांध्य की वेला में मनुष्य को चार काम नहीं करने चाहिए। संध्या समय में शयन करने से शरीर रोगी और भोजन करने से व्यक्ति क्लेश से युक्त हो जाता है। संध्या के समय रतिक्रिया करने से दुष्ट संतान का जन्म होगा। संध्या के समय पढ़ाई करने से याद किया हुआ याद नहीं आता है।
चौथे दिन की कथा में प्रह्लाद चरित्र, हिरण्यकश्यप वध, गजेंद्र मोक्ष,देवासुर संग्राम, अमृत मंथन,बलि बामन चरित्र , सूर्य वंश,चंद्र वंश का वर्णन हुआ।
श्रीमद्भागवत कथा में प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा शिव नारायण सिंह, सुधीर कौल, नोएडा ऐम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह कामधेनु ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ नरेश शर्मा, परमात्माशरण बसंल, डॉ ए के त्यागी, आर के मिश्रा, एस एन द्विवेदी, कोमल तिवारी,शर्मिला शर्मा,सिमरन,दीपाली पसारी,ज्योति त्रिपाठी,शशि कौल,शशि गुप्ता,पूजा भट्ट,राजबाला,अनीता शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
20,220 total views, 2 views today