नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : बीजेपी का चुनावी अभियान हुआ आक्रामक, 10 से 12 अप्रैल तक 148 शक्ति केंद्रों में पन्ना प्रमुखों की बैठक होंगी

1 min read

नोएडा, 5 अप्रैल।

भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपाता पर शुक्रवार को ज़िला इकाई की एक बैठक ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक में मुख्य वक्ता ज़िला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता रहे। बैठक में ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कल 6 अप्रैल को सभी बूथों पर पार्टी स्थापना दिवस मनाते हुए सभी वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर बूथ बैठक कर भाजपा ध्वज अपने अपने बूथों के बूथ अध्यक्ष अपने घरों पर लगायेंगे।

पार्टी सामग्री का वितरण बूथों पर घर घर जाकर एवं बूथों पर नमों एप पर माइक्रो डोनेसन 5 रुपए 10 ,20, 50 लोगों को माइक्रो डोनेशन कराना है। सभी लोगों को सामाजिक समीकरण करते हुए सभी समाज के लोगों को जोड़ना है महिला मोर्चा मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे। 10,11,12,को 148 शक्ति केन्द्रो पर पन्ना प्रमुख बैठक का आयोजन होगा।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि 10,11,12 को शक्ति केन्द्र सम्मेलन 148 शक्ति केन्द्रो पर पन्ना प्रमुख बैठक में पार्टी संगठन के जनप्रितिनिधि बैठकों में जाकर बैठक करेंगे चुनाव की एक बड़ी कड़ी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है हम सभी को वोट प्रतिशत बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी को जिताना है उसके प्रचार प्रसार पर लग जाये भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी की ऐतिहासिक विजयी होंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर बिजेंद्र प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा पवन रावल सतेंद्र नागर पवन नागर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी राकेश राणा मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य जगभूषण गर्ग रवि जिन्दल राहुल पंडित गुरुदेव भाटी अर्पित तिवारी रजनी तोमर इन्द्र नागर विजय रावल अजीत मुखिया जितेन्द्र भाटी डॉक्टर संगीता रावल आदि दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

 4,517 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.