नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : शराब ना देने पर सेल्समेन की गोली मारकर हत्या करने वाले गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल।

थाना बिसरख पुलिस द्वारा वाईन शॉप के सेल्समेन की हत्या करने वाले बदमाश को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद की गई है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार शुक्रवार को थाना बिसरख पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक स्पेलन्डर प्लस मोटरसाइकिल रजि0नं0-एचआर 26 डी.एक्स 9723 पर सवार एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए एटीएस गोल चक्कर राईस चौकी के पास पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया।

वह जलपुरा पुस्ता की तरफ भागने लगा जिसका पीछा करने पर बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अवैध असलाह से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश मनीष पुत्र होते सिंह निवासी ग्राम अशरफपुर, थाना औरगांबाद, जिला बुलन्दशहर उम्र- 26 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है।

अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि मैं और मेरे साथी फाईनेंस की गाड़ियों की रिकवरी का काम करते है दिनांक 31.03.2024 को हम लोग फाईनेंस की गाड़ियों की रिकवरी के लिए घूम रहे थे। हम शराब खरीदने के लिए नये हैबतपुर के शराब ठेके पर गये लेकिन सैल्समेन ने शराब देने से मना कर दिया इस पर हम लोगो को गुस्सा आ गया और हमने सेल्समेन को गोली मार दी जिससे सेल्समेन वही गिर गया और हम लोग वहाँ से भाग गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0-244/24 धारा 302/504 भादवि पंजीकृत है। मुठभेड मे घायल हुए अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध कई मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घायल बदमाश का साथी अतुल पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अभियुक्त का विवरणः

मनीष पुत्र होते सिंह निवासी ग्राम अशरफपुर, थाना औरगांबाद, जिला बुलन्दशहर उम्र- 26 वर्ष।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 188/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर।
2.मु0अ0सं0 261/2023 धारा 323/504/506 भादवि थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर।
3.मु0अ0सं0 0026/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर।
4.मु0अ0सं0 244/2024 धारा 302/506 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

 2,251 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.