अनुगूंज की गूंज ने कराई नोएडा में काव्य संध्या
1 min readनोएडा, 23 अक्टूबर।
अनुगूंज साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समुदाय,जो Yuganugoonj Media(OPC) Private Limited, का एक अंग है, उसकी संस्थापिका निवेदिता चक्रवर्ती के द्वारा चलाई गई अनुगूंज की गूंज शहर शहर काव्य श्रृंखला में नोएडा काव्य संध्या का आयोजन निवेदिता श्रीवास्तव, केंद्रीय प्रभारी,अनुगूंज,द्वारा किया गया। इसमें नोएडा क्षेत्र के कई विद्वत कवि-कवित्रयों ने भाग लिया।
30 से भी अधिक विश्व स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किए गए श्री विनय विक्रम सिंह जी ने इस काव्य संध्या की अध्यक्षता निभाई। संचालन का भार श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव ने बखूबी संभाला। इस काव्य संध्या में सभी प्रतिभागियों, जैसे,विनय विक्रम सिंह जी,सुरेंद्र सिंघल जी,डॉक्टर कल्पना पांडे जी, श्री विनोद कुमार तोमर जी और निवेदिता श्रीवास्तव जी ने अपनी उम्दा रचनाओं से समा बांध दिया। अनुगूॅंज की संस्थापिका, निवेदिता चक्रवर्ती जी ने भी अपनी उम्दा रचनाएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया। यह एक ऑनलाइन काव्य संध्या थी जिसको बहुत से श्रोतागणों ने सुना और उस का लुफ्त उठाया।
14,823 total views, 2 views today