नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल स्तर पर करेगी युवा सम्मेलन-रवि अवाना

1 min read

हाथरस, 26 अक्टूबर।

हाथरस जिले की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन के निर्देशानुसार मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रवि अवाना सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजवीर दिलेर का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक का उद्घाटन प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया।  मुख्य वक्ता के तौर पर रवि अवाना ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी और बताया कि चुनाव से पूर्व 20 हजार युवाओं का युवा सम्म्मेलन भाजपा युवा मोर्चा के अंतर्गत होंगे। सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर होने हैं।
राज्य मंत्री धरमवीर प्रजापति ने कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ होती है और पुनः हमारे युवा कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनेगी। मुख्य अतिथि के तौर पर हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर ने कहा युवाओं को संगठित करने के लिए युवा मोर्चा जो अभियान चला रही है, चुनाव से पूर्व होने वाले युवा सम्म्मेलन में वह जीत का शंखनाद होगा। जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजत चैधरी व कृष्णा यादव ने किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र शोध विभाग प्रमुख राजवंश सिंह, कार्यालय मंत्री अनंत चैधरी, जिला उपाध्यक्ष शुभांकर मदनावत, अंकुश गॉड, नवनीत गौतम, सचिन सिंह, मुनीश पाल बघेल, नितिन गौतम, शोभित समेत अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता सम्मलित हुए। हाथरस जिले में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निश्चित तौर पर एक बार फिर से योगी सरकार आएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शोभित उपाध्याय के आवास पर सांसद, लोकप्रिय जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, गौतमबुध नगर के भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर चैहान व भाजयुमों के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रवि अवाना ने भोजन ग्रहण किया।

 6,235 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.