सशक्त राष्ट्र के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी-धीरेन्द्र सिंह, जेवर विधायक
1 min readग्रेटर नोएडा, 3 जनवरी।
आज समय है, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिस तरीके से नित नई योजनाएं बना रहे हैं, उनसे आने वाले समय में हमारे समाज की महिलाएं निश्चिततौर से सशक्त होंगी। मिशन शक्ति अभियान के सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और राष्ट्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
उक्त विचार जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के आईटीएस कॉलेज में आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किये। इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह रही।
कार्यक्रम में दादरी के विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने भी महिला सम्मेलन को संबोधित किया, उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती अमला नागर भी मौजूद थी।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रज्ञा पाठक, गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी तोमर, सुचित्रा कक्कड़, शारदा चतुर्वेदी, अल्पना चौहान, कुमुद शर्मा, मोनिका पंडिता, शाइस्ता खान, गीता पंडित, बीना शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
2,990 total views, 2 views today