नोएडा खबर

खबर सच के साथ

स्कूली छात्रा का दिसम्बर में अपहरण कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने 9 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया

1 min read

नोएडा, 18 सितम्बर।

थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा, स्कूल आते जाते हुए नाबालिग लडकी से जान पहचान कर उसे बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि इस नाबालिग लड़की का अपहरण आरोपी ने दिसम्बर 2021 में किया था। पुलिस ने लगभग 9 महीने बाद उक्त किशोरी के अपहरण करता को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 17.09.2022 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 मु0अ0स0 931/2021 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोस्को अधि0 के अंतर्गत 01 वांछित 1.प्रियांशु सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम आरा थाना न्यू पुलिस लाइन जनपद आरा विहार वर्तमान पता सुंदर अवाना का मकान गली न0 01 नियर बलवता चौक हरौला थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्व नगर को सेक्टर 43 पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त वादी की पुत्री से स्कूल आते जाते समय बातचीत करता था तथा दिनांक 13.12.2021 को वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया था तथा अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

अभियुक्त का विवरण

प्रियांशु सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम आरा थाना न्यू पुलिस लाइन जनपद आरा विहार हालपता सुन्द्र अवाना का मकान गली न0 01 नियर बलवता चौक हरौला थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्व नगर

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0स0 931/2021 धारा 363/366/376 भादवि0 3/4 पोस्को अधि0 थाना सेक्टर 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

 

 1,476 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.