नोएडा खबर

खबर सच के साथ

त्रिपुरा के प्रभारी सांसद डॉ महेश शर्मा ने शुरू की चुनावी रणनीति

1 min read
त्रिपुरा, 14 अक्टूबर।
त्रिपुरा के प्रवास के दूसरे दिन क्षेत्र के सांसद एवं त्रिपुरा के प्रभारी डा. महेश शर्मा ने उनाकोटी जिले के आगामी वर्ष 2023 फरवरी में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ विधानसभा चुनावों के संबंध में बैठक की और सांगठनिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा भी की।

भारतीय जनता पार्टी उनाकोटी आफिस कलिशाहर में नये पार्टी कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिपुरा श्री मानिक शाहा, प्रदेश अध्यक्ष, राजीब भट्टाचार्य तथा प्रभारी डा. महेश शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री प्रो. मानिक शाहा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीब भट्टाचार्जी जी, महामंत्री संगठन श्री फाणिंद्रनाथ शर्मा जी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री बिपलाब जी, केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक जी, मंत्री श्री रतनलाल नाथ जी, मंत्री श्री राम प्रसाद पाल जी, मंत्री श्री सुशांत चौधरी जी और मेयर श्री दीपक मजूमदार जी भी उपस्थित रहे।

 2,789 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.