नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पीएम गति शक्ति योजना से नोएडा के 4 प्रोजेक्टस को लगेंगे पंख

1 min read

नोएडा, 21 अक्टूबर।

पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत नोएडा शहर में चल रहे 4 परियोजनाओं के लिए धनराशि मंजूर हुई है। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 230 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

पूंजी निवेश और परियोजनाओं के लिए राज्यों को सहायता प्रदान करने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा पी०एम० गति शक्ति के अन्तर्गत “Scheme for special assistance to states for capital investment for 2022-23″ सहायता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत capital investment projects हेतु 50 वर्ष की अवधि के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यों को कुल 1 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपर्युक्त योजना के अन्तर्गत आधारभूत अवस्थापना संरचना को बढ़ावा देने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 हेतु पीएम गति शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत “Scheme for special assistance to states for capital investment for 2022-23” में नोएडा क्षेत्र की लगभग रू0 600 करोड़ लागत की 04 परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की संस्तुति की गई है। इन परियोजनाओं में (1) D/o Parathala Chowk (C/o Flyover 6 at Parathala Chowk on M.P. Road No.-3) Noida, (2) C/O Underpass / Flyover on 30.00mtr. Wide road at ENG road near Village- Bchlolpur) Noida, (3) D/o Expressway (C/o Underpass by Box Pushing Technology Under Noida Greater Noida Expressway at Ch. 10.300) Noida, एवं (4) 5.5 Km. 6 lane Elevated Road over Junction No.- 10, 11, 12 near Barola & & Bhangel and Sector- 42, 48. 49, 47, 110 & 107 on DSC Road) Noida सम्मिलित हैं। योजना के अन्तर्गत इन परियोजनाओं को चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग 230 करोड़ रुपये प्राप्त होने की सम्भावना है। विशेष वित्तीय सहायता के लिए राज्य भर में कुल 15 परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की संस्तुति की गई है।

उक्त परियोजनाएं प्राधिकरण क्षेत्र में सामान्य आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात को सुगम एवं सुचारू रखने हेतु आवश्यक है। उक्त वित्तीय सहायता से उपरोक्त सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने में गति प्राप्त होगी एवं प्राधिकरण इन सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध है।

 9,424 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.