नोएडा खबर

खबर सच के साथ

अयोध्या में 23 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

1 min read

– श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का पीएम करेंगे निरीक्षण

– प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा

– शाम को पीएम नया घाट पर 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो में देखेंगे आरती

लखनऊ, 21 अक्टूबर।

दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 5 बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष, दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है और यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री समारोह में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। लगभग 6:30 बजे, प्रधान मंत्री सरयू नदी के नया घाट पर आरती देखेंगे, जिसके बाद प्रधान मंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।

इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी लगाई जाएंगी। प्रधान मंत्री ग्रैंड म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

 10,548 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.