नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी भीड़

1 min read

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा, 31 अक्टूबर।

नोएडा -ग्रेटर नोएडा में लगभग 50 जगहों पर छठ पर्व मनाया गया। इस दौरान घाटों पर रविवार शाम को अस्ताचल सूर्य और सोमवार को उगते सूर्य का अर्ध्य दिया गया।

नोएडा स्टेडियम

प्रवासी महासंघ द्वारा आयोजित छठ पूजनोत्सक नोएडा स्टेडियम में छठ कुंड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ इस महोत्सव का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी , लोकप्रिय विधायक श्री पंकज सिंह जी ,पूर्व राष्ट्रीय मंत्री बीजेपी एवं पूर्व विधायक श्री रामेश्वर चौरासिया जी एवं उत्तर प्रदेश के महिला आयोग के अध्यक्षा श्रीमती विमला बाथम जी, टी एन चौरसिया जी एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली के द्वारा किया गया । प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स जी एवं अवधेश राय जी विकास तिवारी जी जितेंद्र जी मिथिलेश जी छाया राय जी ममता पांडेय जी एवं समस्त सदस्यों के प्रयास से यह आयोजन सफल संपन्न हूआ

नोएडा सेक्टर 75

कार्तिक शुक्ल षष्ठी को यमुना, हिंडन, गोल्फसिटी सेक्टर-75 स्थित छठघाट सहित नोएडा के लगभग दो सौ छठघाटों पर लाखों छठव्रतियों और भगवान सूर्य के भक्तों ने अस्ताचलगामी और सोमवार को उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। दिन में छठव्रतियों ने गेहूं, घी और शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया।बांस के बने सूप, डाला, दौरा,टोकरी में सभी प्रकार का प्रसाद रखा गया।प्रसाद के रूप में सेब, केला, नारंगी, अमरूद, डाभ,नाशपाती, नींबू सहित सभी प्रकार का फल,ईख, पानी में फलनेवाला सिंघाड़ा, मूली, सुथनी,अदरख, हल्दी, कच्चा नारियल, चीनी का बना साँचा, घर में बना ठेकुआ, लड्डू, कच्चा धागे का बना बद्धी, सिंदूर, अगरबत्ती आदि रखा गया।सायं काल में सूर्यास्त से पूर्व छठव्रती और उनके परिवार के सदस्य सिर पर प्रसाद सहित सूप, डाला, दौरा,टोकरी लेकर घर से निकलकर छठघाट पर पहुंचे।कई छठव्रती घर से घाटों तक कष्टी देते पहुंचे।यमुना,हिंडन सहित विभिन्न सेक्टरों व गावों में बने तालाब, कृत्रिम तालाब,तरणताल आदि छठघाट के रूप में प्रयोग में लाया गया।सूर्यास्त से पूर्व हाथ में प्रसाद रखा हुआ सूप, डाला, दौरा,टोकरी लेकर छठव्रतियों ने छठघाट में प्रवेश किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।उनके साथ परिवार के सदस्यों व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को जल द्वारा अर्घ्य प्रदान किया।
नोएडा के सेक्टर-75 के छठघाट पर छठव्रतियों व उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी को भगवान सूर्य और आरोग्य की देवी छठी मईया की उपासना के महान लोकपर्व छठ की शुभकामनाएं दीं।उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि छठपूजा करने से छठव्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड,बिहार से सटे हुए पश्चिम बंगाल के कई जिलों,हिंदुस्तान और दुनिया के सभी शहरों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।नेपाल,मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, वेस्टइंडीज,ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा आदि देशों में छठपर्व हर्षोल्लास और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता है।यह भगवान सूर्य की उपासना और भक्ति का महान लोकपर्व है।दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद,गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों में लाखों श्रद्धालु इस महान पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।उन्होंने बताया कि हमलोग डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर घर के बुजुर्गों को सम्मान देने का संदेश समाज को देते हैं।नदी, तालाब, जल में प्रवेश कर भगवान सूर्य की पूजा कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। सुबह को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही पर्व परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ इकट्ठा कर सामाजिक एकता का संदेश देता है।हिन्दू, मुस्लिम सहित सभी जातियों के लोग इस महान पर्व को मनाते हैं।यह पर्व साम्प्रदायिक व सामाजिक एकता व भाईचारे का महापर्व है।
सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में श्री सूर्यदेव पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।लोकप्रिय गायिका क्षमा पांडेय, प्रीति प्रकाश, पिंकी मंडल, देवेश कुंदन सहित कई कलाकारों ने भोजपुरी, हिंदी, मैथिली, मगही, अंगिका, पंजाबी सहित विभिन्न भाषाओं में लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किया।उनकी गायकी से वातावरण छठमय हो गया।सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, कुमार संजय, सहायक पुलिस आयुक्त अमित सिंह, सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरद कांत शर्मा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष आर.के. श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, मल्लिकेश्वर झा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह,सहकोषाध्यक्ष निशांत कुमार सचिव प्रभात रॉय, मनीष झा, अनमोल सिंह, राजीव मिश्रा, अंकुर चटर्जी, ज्ञानेश मिश्रा, किरण कुमार, संतोष कुमार, मनीष यादव,राज लवानिया सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल सप्तमी को प्रातःकाल उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

सूर्योदय से पूर्व छठव्रती और सिर पर प्रसाद से भड़ा सूप,डाला और दौरा लेकर परिवार के सदस्य व श्रद्धालु घर से चलकर छठघाट पर आयेंगे।घाट में प्रवेश कर और हाथ में प्रसाद से भड़ा सूप, डाला, दौरा, टोकरी आदि लेकर छठव्रती उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया।
अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत छठव्रती छठघाट पर बने सूर्यपिंड(श्रीसोप्ता) के निकट बैठकर भगवान भास्कर और छठमाता की पूजा-अर्चना किया। पूजा के उपरांत छठव्रतियों द्वारा पारण किया गया।छठव्रतियों द्वारा प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर के सभी सदस्य, पड़ोसी और अन्य लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय छठपूजा सम्पन्न हो गई।

सेक्टर 31 नोएडा

रविवार को सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोशनी से जगमग छठ घाट को केले के पत्तों से सजाया गया था । छठ घाट के पानी में गंगा जल के साथ गुलाब की पंखुड़िया डाली गई एवं छठ वृतियों के ऊपर एक कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। छठ घाट पर महत्वपूर्ण स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया वहीं वृक्ष लगाओ ,पर्यावरण बचाओ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,प्लाटिक का उपयोग रोकने , जल संरक्षण जैसे स्लोगन लिखकर सामाजिक संदेश देने का भी कार्य किया गया। छठ घाट पर छठ मैया, भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा दरबार सहित स्थापित की गई ।छठ मैया के गीतों से एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ वृतियों ने छठ वेदी पर पूजा अर्चना की इसके उपरांत घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की समृद्धि व सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कई छठ व्रतियों ने दण्डवत होकर छठ घाट की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। समिति की ओर से गरीब महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई। खुशबू तिवारी एन्ड पार्टी द्वारा छठी मैया के गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गायकों की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया

इस अवसर पर संयोजक अर्जुन प्रजापति, ,पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान,जय प्रकाश,अविनाश सिंह,मयंक सिंह,सुधीर राय ,राजेश कुमार, तरुण कुमार , अभय झा, कृष्ना शुक्ला, गजेंद्र सिंह, बबलू चौहान, शहाबुद्दीन, हर्षराज द्विवेदी, अशोक सिंह, हरी कृष्ण, विभा चुग, मुकेश प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

एस सिटी ग्रेटर नोएडा

एस सिटी निवासियों तथा आस पास के सोसाइटी निवासियों ने ने हर साल की तरह इस बार भी आस्था का प्रतीक महापर्व छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन एससिटी गोल चक्कर के सामने खाली प्लॉट घाट बना कर छठ पूजा किया है।

एस सिटी निवासी उदय शंकर पाठक, दीपक झा, अंजनी कुमार, सुमन जी, जितेंद्र कुमार, आत्माराम जी, राजीव जी तथा अन्य साथी निवासियों ने बताया कि यहां हर साल भारी संख्या में व्रती अर्ध देने आते हैं और यह अथॉरिटी से निवेदन किया गया है कि सेक्टर 1और 2 के लिए अस्थाई रूप से छठ पर्व घाट की प्रबंध किया जाए।
इस छठ घाट पर आस पास के गांव एम्नाबाद, चौगान पुर तथा सेक्टर 1 और 2 के सभी सोसायटी के निवासियों की भागीदारी रहती हैं। निवासियों द्वारा घाट पर हर तरह की व्यस्था की गई है और सारी सुरक्षा व्यवस्था का भी भरपूर ध्यान रखा गया है।

विधायक तेजपाल नागर जी का भी उपस्थिति रही संध्या अर्ध के समय और छठ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 5,133 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.