नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आप के गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष ने नई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की

1 min read

नोएडा, 8 दिसम्बर।

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर का दायित्व मिलने और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा पर लक्ष्मी सिंह ने कहा उनके कार्यकाल में हर शख्स को इंसाफ मिले। यही उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी,जिला महासचिव राकेश अवाना, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता,प्रवीन धीमान, डॉ महेन्द्र सिंह,विश्वजीत सैनी,चौ हरेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, मूलचंद, विजय कुमार भारतेन्द्र मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

 1,190 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.