नोएडा खबर

खबर सच के साथ

5 साल से फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार, 88 लाख के गबन का आरोपी

1 min read

नोएडा, 10 दिसम्बर।

थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा शनिवार को विगत पाँच वर्षाे से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी अभियुक्त समीर कुमार मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा निवासी टी-650, तृतीय तल, बलजीत नगर कॉलोनी, थाना पटेल नगर, नई दिल्ली मूल पता ग्राम पिन्डारूच, थाना कमतोल, जिला दरभंगा वर्तमान पता 3282ए, हाउसिंग वार्ड कॉलोनी, सेक्टर-3, फरीदाबाद को थाना क्षेत्र के सेक्टर-62, गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0 715/2017 धारा 420/467/468/471 भादवि व मु0अ0सं0 1365/2019 धारा 174ए भादवि पंजीकृत था अभियुक्त के विरूद्ध डीसीआरबी- पुरू0से000नो0/2020 दिनांक 12.09.2022 के आदेश के क्रम में 25 हजार का ईनाम घोषित था अभियुक्त विगत 5 वर्षाे से फरार चल रहा था।

घटना का विवरण

श्री नीरज जैन पुत्र योगेश जैन निवासी सेक्टर-65, नोएडा द्वारा दिनांक 01.07.2017 को थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0 715/2017 धारा 420/467/468/471 भादवि0 बनाम अभियुक्त समीर कुमार मिश्रा को अपनी कम्पनी श्रीजी इण्डस्ट्रीज, ए0टी0 इण्टरनेशनल, व डिजाइन बैंक कार्यालय-बी-94, सेक्टर-65, नोएडा मे बतौर सीनियर एकाउण्टेंट के पद पर नियुक्त किया था अभियुक्त द्वारा हर माह सेल्स व सर्विस टैक्स का पैसा टैक्स जमा न करके उस पैसे की फर्जी रसीद बनाकर वादी को प्रस्तुत करता रहा। अभियुक्त द्वारा कुल रकम 88,36,472/- रू0 का सर्विस एंव सेल्स टैक्स का गबन पाया गया। एफआईआर पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

 

 4,290 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.