नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण बदलेगी 27 गांवों के तालाबों और स्कूलों की तस्वीर, एमओयू हुआ

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 6 जनवरी।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन ओके मध्य एक एमओयू साइन किया गया। प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से उनके सलाहकार श्रीमती गौरी कुमार द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र के गांव में तालाबों के सौंदर्यकरण से संबंधित कार्य, प्राधिकरण के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में ई क्लासेस, ई लाइब्रेरी एवं मॉडर्नाइजेशन आदि से सम्बन्धित कार्य भी करवाए जाएंगे।

प्रथम चरण में तालाबों के सौंदर्यकरण का कार्य यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के करीब 27 ग्रामों में करवाया जायेगा। इनमें मुख्य ग्राम है, तिरथली, चौरौली जॉनचाना , जेवर बांगर आर एंड आर साईट, जेवरखादर, नीमका, पचोकरा, रील्खा, अट्टा फतेहपुर, दनकौर, भटटा, अट्टा गुजरान, ठसराना मोहम्मदपुर जादौन ,अच्छेपुर ,रोनीजा मिर्जापुर ,रुस्तमपुर, नीलोनी शाहपुर दल,सलारपुर , अच्छेजा बुजुर्ग ,मूंज खेड़ा, चपरगढ़, मुरादगढ़ी, गुनपुरा, रामपुर बांगर एवं खेरलीभाव ग्रामों में करवाया जाएगा।
संस्था द्वारा यह कार्य 15 जनवरी 2023 से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा संबंधित महाप्रबंधक परियोजना, डीजीएम परियोजना एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता ऑब्लिक साधन उपलब्ध कराएं।
उपरोक्त बैठक में व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से श्रीमती गौरी कुमार के अतिरिक्त श्री योगेश एम डी नुक्लेअर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, श्री जे बी जी कृष्णमूर्ति, निर्देशक डब्ल्यूईएफ, श्रीमती गायत्री नायर, सुश्री अमृता कस्तूरी रंजन, ए टी इ चंद्रा फाउंडेशन, श्रीगणेश रंजीत मोहन, अमृता विद्यापीठम, सही एके अंबावरम तथा श्रीमती आकांक्षा सैनी नेशनल कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग स्पोकन टुटोरिअल प्रोजेक्ट आइआइटी मुंबई अच्छा नेशनल मिशन ऑफ एजुकेशन आदि द्वारा द्वारा प्रतिभाग किया गया। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह जी के अतिरिक्त श्री रविन्द्र सिंह पर मुख्य कार्याधिकारी, श्री शैलेन्द्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, श्री के के सिंह महाप्रबंधक परियोजना, श्री ए के सिंह उप महाप्रबंधक परियोजना आदि अन्य अधिकारियों द्वारा बैठक में हिस्सा लिया गया।

 2,705 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.