नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा प्राधिकरण को मिले 168 इकाइयों से 58250 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

1 min read

नोएडा, 6 जनवरी।

उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट 2023 के दृष्टिगत नौएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 90 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य शासन स्तर से तय किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में 58, 250 करोड़ के निवेश से जुड़े एमओयू हो चुके हैं। ये प्रस्ताव 168 इकाइयों से मिले हैं।

यह जानकारी सीईओ रितु माहेश्वरी ने आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ शेयर की है। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय अग्रणी औद्योगिक इकाईयों को निवेश तथा तत्क्रम में रोजगार सृजन के लिए आकर्षित करने हेतु वृहद स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। इस क्रम में शासन द्वारा विभिन्न विभागों को निवेश हेतु लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं।

नौएडा प्राधिकरण के लिए शासन द्वारा रू0 90 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के दिशा निर्देशन में प्राधिकरण नौएडा क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाओं तथा अवस्थापना सुविधाओं के दृष्टिगत अग्रणी ख्यातिलब्ध संस्थानों को क्षेत्र में निवेश करने हेतु आकर्षित करने में सफल रहा है। दिनांक 06.01.2023 तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राधिकरण द्वारा विभिन्न श्रेणियों के निवेशकों के साथ लगभग रू 58,250 करोड़ के निवेश एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये गये हैं, जिनमें औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्यिक एवं ग्रुप हाउसिंग से जुड़ी इकाईयों ने निवेश करने हेतु अपनी रूचि प्रदर्शित की है।

कुल 18 इकाईयों द्वारा रू0 1000 करोड़ से अधिक धनराशि के निवेश प्रस्ताव हस्ताक्षरित किये गये हैं जिनमें M3M India Pvt. Ltd. ( रू0 7500 करोड़), INGKA ( रू0 4300 करोड़), Clearlake Pvt Ltd (रू0 4000 करोड़), Theme County Pvt Ltd (रू0 3200 करोड़), GODREJ PROPERTIES LIMITED (रू0 2400 करोड़), Fairfox Infra Pvt. Ltd. (रू0 2000 करोड़), ROSEBERRY ESTATE LLP (रू0 2000 करोड़), Themecounty Pvt ltd ( रू0 2000 करोड़), Mahagun Infratech Pvt Ltd (रू0 1800 करोड़) एवं Canciller Consultancy (रू0 1200 करोड़) प्रमुख हैं। साथ ही 13 निवेशकों द्वारा रू0 500 करोड़ से अधिक धनराशि के निवेश प्रस्ताव हस्ताक्षरित किये गये हैं। वर्तमान तिथि तक कुल 168 इकाईयों द्वारा नौएडा प्राधिकरण के साथ लगभग रू0 58,250 करोड़ के एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये जा चुके हैं।

माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय औद्योगिक विकास मंत्री के दिशा-निर्देश में नौएडा प्राधिकरण देश में एक प्रमुख इन्वेस्टमेन्ट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है तथा निवेशकों को विश्व स्तरीय अवस्थापना सुविधाएं, ईज ऑफ लिविंग एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

 6,341 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.