नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर पुलिस और कैब लूटेरों के बीच मुठभेड़, एक को गोली लगी, दो और साथी गिरफ्तार, लूटी कैब बरामद

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 21 जनवरी।

थाना बिसरख पुलिस ने कैब गाडी लूट के गैंग का पर्दाफाश करते हुये 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार(1 घायल अवस्था में), कब्जे से लूटी गयी ओला कैब व 2 अवैध तमंचे मय कारतूस बरामद किये गए हैं।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि 20 जनवरी 2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा कैब गाडी लूट के गैंग का पर्दाफाश करते हुये शातिर लुटेरे 1.सचिन पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम भोलेपुर, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रूखाबाद 2.उदय कुमार पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी ग्राम भोलेपुर, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रूखाबाद को थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी ओला कैब डीएल 1 जेडबी 9551 व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्तों का 1 साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में मिलक लच्छी में चेकिंग/काम्बिंग के दौरान लूट की घटना में शामिल अभियुक्त शुभम उर्फ शिवम उर्फ काले पुत्र जिलेदार उर्फ दफेदार निवासी ग्राम धर्मनगरिया, थाना को0 फतेहगढ, जिला फर्रूखाबाद को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 2 खोखा कातरूस व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

पुलिस को आज 20 जनवरी 2023 को वादी निवासी जिला अलीगढ के द्वारा अपनी टैक्सी कैब डीएल 1 जेडबी 9551 कलर सफेद मोडल होन्डई एक्सेन्ट को अज्ञात बदमाशों द्वारा गौरसिटी मॉल के सामने रात्रि 1.00 बजे लगभग लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था तत्काल कार्यवाही करते हुये अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार व कार को बरामद किया गया, बदमाशो के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कार0 315 बोर व एक कार लूट की बरामद की गयी थी तथा गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शुभम उर्फ काले फरार हो गया था जिसकी काम्बिंग लगातार थाना बिसरख पुलिस द्वारा की जा रही थी, दौराने काम्बिंग अभियुक्त शुभम उर्फ काले को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उक्त गैंग का सरगना शुभम उर्फ काले है जिसके विरूद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमे जनपद फरूर्खाबाद उ0प्र0 मे दर्ज है व थाना कमालगंज जनपद फरूर्खाबाद का गैंगस्टर अपराधी भी है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.सचिन पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम भोलेपुर, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रूखाबाद।
2.उदय कुमार पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी ग्राम भोलेपुर, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रूखाबाद।
3.शुभम उर्फ शिवम उर्फ काले पुत्र जिलेदार उर्फ दफेदार निवासी ग्राम धर्मनगरिया, थाना को0 फतेहगढ, जिला फर्रूखाबाद(घायल)

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 405/2018 धारा 302/382/460 भादवि थाना कमालगंज, जिला फतेहगढ़।
2.मु0अ0सं0 446/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमालगंज, जिला फतेहगढ़।
3.मु0अ0सं0 449/2018 धारा 392 भादवि थाना कमालगंज जिला फतेहगढ़।
4.मु0अ0सं0 104/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कमालगंज जिला फतेहगढ़।
5.मु0अ0सं0- 554/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
6.मु0अ0सं0 570/2017 धारा 147/148/149/307/34 भादवि थाना को0 फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
7.मु0अ0सं0 573/2017 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना को0 फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
8.मु0अ0सं0 752/2018 धारा 379 भादवि थाना को0 फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
9.मु0अ0स0 766/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना को0 फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
10.मु0अ0सं0 836/2018 धारा 380 भादवि थाना फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
11.मु0अ0सं0 972/2018 धारा 392/411भादवि थाना को0 फतेहगढ जिला फतेहगढ़।
12.मु0अ0सं0 1134/2018 धारा 379/411 भादवि थाना फर्रूखाबाद कौतवाली फतेहगढ़।
13.मु0अ0सं0 139/2017 धारा 323/504/506 भादवि थाना राजेपुर फतेहगढ़।
14.मु0अ0सं0 573/2017 धारा 308 भादवि थाना फतेहगढ़ कोतवाली फतेहगढ़।
15.मु0अ0सं0 043/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौ0बु0नगर।

बरामदगी का विवरणः

1.टैक्सी कैब डीएल 1 जेडबी 9551 कलर सफेद मोडल होन्डई एक्सेन्ट
2.दो अवैध तमंचे .315 बोर मय कारतूस

 6,300 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.