नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में आप ने किया बुलडोजर आहुति यज्ञ

1 min read

 

– भाजपा का तालिबान के नक्शेकदम पर चलने का नतीजा कानपुर कांड -भूपेन्द्र जादौन

-असंवैधानिक रूप से गरीबों की झोपड़ी और छातियों पर बुलडोजर चलना बंद करे योगी सरकार

– आदित्यनाथ सरकार की सदबुद्धि के लिये आप ने किया बुलडोजर आहुति यज्ञ

नोएडा, 19 फरवरी।

रविवार को कानपुर की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर 18 स्थित जिला कार्यालय पर ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’ कर कानपुर की मृतक प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी की आत्मा की शांति और योगी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन युथविंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि कानपुर देहात की घटना तालिबान की मानसिकता की सोच है । भाजपा तालिबान के नक्शे कदम पर चल रही है। जादौन ने कहा क्या मुख्यमंत्री योगी बाबा किसी भी घर को असंवैधानिक रूप से गिरा देंगे ? योगी आदित्यनाथ ‘बाबा बुलडोजर’ कहे जाने पर गर्व करते हैं। यह बुलडोजर किसी का सगा नहीं है और ना ही किसी वर्ग विशेष या धर्म विशेष के लिए हमदर्दी रखता है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर बाबा ने हरदोई में कैंसर पीड़ित व्यक्ति की चक्की बुलडोजर से नेस्तनाबूद करवा डाली इन घटनाओं को देख कर कह सकते है आदित्यनाथ का बुलडोजर गरीबों की झोपड़ी पर ही चलता है उन्होंने कहा बुलडोजर आहुति यज्ञ कर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि योगी आदित्यनाथ का मौत का बुलडोजर आगे किसी गरीब की झोपड़ी और किसी गरीब के घर पर ना चले।

इस मौके पर राकेश अवाना जिला महासचिव, राहुल सेठ जिला उपाध्यक्ष, नितिन प्रजापति नोएडा अध्यक्ष, मुन्ना गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष,जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रवीन धीमान,डॉ महेन्द्र कुमार,प्रमोद सिंह,दिलीप कुमार, सतीश गौतम,योगानंद,डॉ बी पी सिंह,करन मास्टर, सत्यनारायण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 4,554 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.