नोएडा खबर

खबर सच के साथ

रात्रि में लिफ्ट देकर लोगों के साथ लूटपाट करने वाले 4 बदमाश नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किए गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 12 अगस्त। (नोएडा खबर डॉट कॉम न्यूज़ ब्यूरो)

थाना सेक्टर 24 पुलिस व बदमाशों के बीच सेक्टर 35 टी पॉइंट के पास पुलिस मुठभेड के दौरान 02 बदमाश वीरेन्द्र व नदीम घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गये है तथा 02 बदमाश जीतू व सतेन्द्र को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक सेन्ट्रों कार, अवैध शस्त्र, ब्लेड, पेचकस व अन्य सामान बरामद किये गये है। उक्त अभियुक्त सुबह व शाम के समय सवारियों के साथ गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूट पाट करते है। अभियुक्तों के विरूद्ध दर्जनों लूट के मुकदमें दर्ज है। अभियुक्तों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 2,388 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.