नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा: चिपियाना के जन सेवा केंद्र में हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये सुलझाई, 4 बदमाश गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 4 अप्रैल।

थाना बिसरख पुलिस ने आर्यन जन सेवा केन्द्र पर हुई लूट की घटना का 72 घंटे में पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना में शामिल 4 अभियुक्तो को लूटे गये 17,350/- रुपये, एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमन्चा 32 बोर, 01 जिन्दा कार0 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर व एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल राजीव दीक्षित ने बताया कि 4 अप्रैल 2023 को थाना बिसरख पुलिस ने आर्यन जन सेवा केन्द्र पर हुई लूट की घटना का 72 घंटे में पर्दाफाश किया गया है। घटना में शामिल 4 अभियुक्तो 1. पप्पू कुमार पुत्र नन्दराम नि0 पण्डरावल थाना छतारी जिला बुलन्दशहर उम्र 19 वर्ष 2. रोहित पुत्र मानसिंह चौधरी नि0 उपरोक्त उम्र 20 वर्ष 3. आशीष उर्फ विकास पुत्र नत्थू सिंह नि0 खडिया निमेनी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासंगज उम्र 19 वर्ष 4. चांद पुत्र मौहम्मद अली नि0 छोलस थाना जारचा गौतमबुद्धनगर उम्र 18 वर्ष को कम्पनी एरिया शिव मंदिर के पास जी टी रोड (एन एच 91 ) से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से लूट के 17,350 रुपय, एक चोरी की मो0सा0 रजि0नं0 यू0पी0 15 डी ई 2433, एक अदद तमन्चा 32 बोर,01 जिन्दा कार0 32 बोर, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक शिकारी चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

अपराध का विवरण-
पुलिस से  पूछताछ करने पर गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि हम चारो लोगो ने मिलकर 1 अप्रैल 2023 को पंचशील कालोनी चिपियाना बुजुर्ग में आर्यन जन सेवा केन्द्र में अंदर घुसकर दुकानदार को तमंचा दिखाकर 30,000/- रुपये लूट लिये  थे व लूट करने के बाद आपस में लूटे गये रुपयो को बाटकर मौके से फरार हो गये थे। थाना बिसरख पुलिस द्वारा सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से चारो अभियुक्तों को लूटी हुई रकम मे से 17,350 रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त चोरी की मो0सा0 व अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ में अभियुक्तगणो ने  2 अप्रैल 2023 को थाना बादलपुर क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग के प्रयास की घटना भी इन्ही बदमाशों ने की थी।

 

 2,396 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.