नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा टकसाल: पहली बार आप सीधे खरीद सकेंगे सोने और चांदी के सिक्के , अक्षय तृतीया से शुभारम्भ

1 min read

नोएडा, 21 अप्रैल।

अगर आप सोने चांदी के सिक्के खरीदना चाहते हैं तो आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है अब आपकी सुविधा के लिए नोएडा के सेक्टर 1 स्थित भारत सरकार की टकसाल में विशेष काउंटर शुरू किए जा रहे हैं यह काउंटर अक्षय तृतीया से यानी 22 अप्रैल 2023 से पहली बार शुरू हो रहे हैं दोपहर 1:30 बजे काउंटर का उद्घाटन होगा।

टकसाल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 1988 में टकसाल बनने के बाद ऐसा पहली बार है कि भारत सरकार ने सोने और चांदी के सिक्के जनता तक पहुंचाने के लिए टकसाल के द्वार खोल दिए हैं और आप यहां से  5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के और इसी तरह चांदी की डेढ़ सौ ग्राम तक के सिक्के खरीद सकते हैं इससे ज्यादा वजन वाले सिक्के खरीदने के लिए पहले आपको आर्डर देना होगा इसका सारा ब्यौरा शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन दोपहर 1:30 बजे शुरू होने जा रहे विशेष काउंटर में दिया जाएगा देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सूचना है जिसमें खरे सोने और चांदी के लिए आपको सीधी टकसाल के काउंटर से सिक्के मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि नोएडा की टकसाल आजादी के बाद पहली ऐसी टकसाल है जिसे भारत सरकार ने खोला था।

 

 12,989 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.