नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : जारचा क्षेत्र से डेढ़ लाख रुपये की 280 अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 29 मई।

थाना जारचा पुलिस ने सोमवार को 3 शराब तस्कर गिरफ्तार किए हैं उनके कब्जे से 280 बोतल (कीमत करीब 01 लाख 50 हजार) अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ मार्का और 1 कार ग्राण्ड आई 10 व 02 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 29.05.2023 को थाना जारचा पुलिस द्वारा ने 280 बोतल अग्रेजी शराब चंडीगढ मार्का के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किया हैं । इस दौरान घटना मे इस्तेमाल गाडी ग्राण्ड आई 10 नं0 डीएल 8सी एएन 6497 और उसके अंदर दो फर्जी नं0 प्लेट बरामद हुई है। इन्हें खटाना नहर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 107/2023 धारा 420/482 भादवि व 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।

थाना जारचा पुलिस को लोकल इंटेलिजेन्स के द्वारा मिली गोपनीय सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को मय अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. सन्दीप पुत्र बिरखाराम निवासी पालवा थाना उचाना जिला जिन्द हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष
2. कल्लु सिंह पुत्र हरिसिंह निवासी ग्राम आसेपुर थाना नोगांवा जनपद अमरोहा उम्र करीब 50 वर्ष
3.महेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल निवासी ग्राम नाजुरपुर कलां थाना नौगावां जनपद अमरोहा उम्र करीब 50 वर्ष

 7,869 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.