नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : डीएम पहुंचे यमुना नदी के किनारे, देखी तटबंधों की सुरक्षा

1 min read

-डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम मकनपुर के आसपास पहुंचे

गौतमबुद्धनगर, 31 मई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर  जनपद वासियों को बाढ़ की समस्या से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा ग्राम मकनपुर में पहुंचकर यमुना नदी पर सुरक्षा के लिए कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता हैंड वर्क खंड आगरा नहर ओखला द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी दी कि यमुना नदी कटान करते हुए ग्राम के अत्यंत समीप आ गई थी एवं ग्राम के कटान का खतरा बना हुआ था। इसलिए ग्राम वासियों की सुरक्षा के उद्देश्य से 5 अदद नए स्टडो का निर्माण एवं 3 अदद पुराने स्टडो की पुनर्स्थापना का कार्य कराया जा रहा है, जिसको 15 जून तक पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य से ग्राम मकनपुर को यमुना नदी के बाढ़ से पूरी तरह से सुरक्षा मिलेगी एवं सिंचाई विभाग हैंड वर्क खंड द्वारा जनपद के अंतर्गत 7 अदद तटबंध जिन की कुल लंबाई 86.43 किलोमीटर की मरम्मत कराकर पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया गया है।

डीएम ने अपने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को मानकों के अनुरूप निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करते हुए जनपद वासियों को बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर जिला अधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 3,499 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.