नोएडा : लोकगायक ब्रह्मपाल नागर को राज्यपाल आनन्दी बेन ने किया सम्मानित
1 min read
नोएडा, 14 जून।
नोएडा शहर की शान और किसान के बेटे लोकप्रिय लोकगायक ब्रह्मपाल नागर को रागिनी विधा के लोकगीतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए 2020 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मंगलवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने दिया।
मूलतः बरौला गांव के निवासी ब्रह्मपाल नागर लोक विधा रागिनी के लोकगायक हैं। उन्होंने सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी कई रागिनी लिखी हैं। लोक विधा को जिंदा रखने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हुए पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना की है। वे इसके संस्थापक हैं। वे अब तक 27 देशों की यात्रा कर चुके हैं। राजभवन में प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से आये लोगों को भी सम्मानित किया गया। ब्रह्मपाल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी एमिटी यूनिवर्सिटी की जनसभा में कार्यक्रम प्रस्तुत किया था।
21,419 total views, 2 views today