नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 17 जून।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नो-एन्ट्री के सम्बन्ध में पूर्व से निर्गत समस्त आदेशों को निरस्त कर नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए माल वाहक व भारी वाहनों के लिए 18 जून से  नए सिरे से प्रतिबंध वाले रूट की सूची जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सार्वजनिक मार्गाे पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधिनियम 1861 की धारा-31 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दिनांक 18.06.2023 से अंकित मार्गाे पर निम्नलिखित समयानुसार भारी/मध्यम मालवाहक वाहनों/ ऑटो/ई-रिक्शा यात्री वाहन सवारी मैजिक, ट्रैक्टर, बैलगाडी, पुलिंग रिक्शा आदि वाहनों का आवागमन (इमरजेन्सी/आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छोडकर) प्रतिबन्धित किया जायेगा।
(1) भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों पर प्रतिबन्धः-
भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों का नो-एन्ट्री (प्रतिबन्धित) समय प्रातःकाल 07ः00 बजे से 11ः00 बजे व सायंकाल 17ः00 बजे से 22ः00 बजे तक होगा।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निम्न मार्गों पर भारी/मध्यम माल वाहक वाहन उपरोक्त समयानुसार प्रतिबन्धित होंगे।
1- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से परीचौक तक दोनों ओर।
2- उद्योग मार्ग सै0-14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक होकर झुण्डपुरा चौक सैक्टर-11 तक
3- उद्योग मार्ग सै0-02.03 तिराहा से हरौला चौक, बांस-बल्ली मार्किट, शिवानी फर्नीचर चौक, मैट्रो अस्पताल चौक से सै0-12.56 तिराहा तक।
4- तुलसी मार्ग-अट्टापीर चौक से रायरेजीडेंसी चौक, डीएम चौक, जलवायु विहार चौक, मोदी मॉल चौक, रिलायंस चौक से सै0-54 चौकी तिराहा तक।
5- एम0पी0-01 मार्ग डीएनडी से रजनींगधा चौक से सै0-12,22.56 तिराहा से सै0-57 चौकी चौक, खोडा तिराहा, लेबर चौक होकर एनआईबी सैक्टर 62 तक और लैबर चौक से जेएसएस तिराहा, सीएससी तिराहा, पीएमओ कट से सै0-62 मामूरा चौक तक तथा सैक्टर 57 चौकी चौक से सैक्टर 54.59 तिराहा से सैक्टर 60 अण्डरपास चौक तक।
6- एम0पी0-02 मार्ग (एलीवेटेड मार्ग सहित) फिल्मसिटी फ्लाई ओवर तिराहा से निठारी, एनटीपीसी से 60 अण्डरपास चौक से डीएस ग्रुप तिराहा तक।
7- एम0पी0-03 मार्ग-ओखला बैराज पुल, महामाया फ्लाई ओवर, सैक्टर 37, शशिचौक, सिटी सेन्टर मैट्रों स्टेशन, सैक्टर 71 चौक, पर्थला गोलचक्कर से किसान चौक तक दोनों ओर।
8- डीएससी मार्ग-न्यू अशोक नगर दिल्ली बॉर्डर से नयाबॉस, अट्टा, छलेरा, बरौला, सलारपुर, भंगेल तिराहा से फूलमण्डी फेस-2 हिन्डन तक।
9- लिंक मार्ग- माडल टाउन गोलचक्कर एनएच-24 से सैक्टर-60, 71 से सैक्टर 75.76.78 होते हुए डीएससी मार्ग तक।
10- लिंक मार्ग- डीएससी मार्ग सैक्टर 107 से प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू वर्ड तिराहा, सैक्टर 98.100.104 तिराहा, हाजीपुर चौक से सैक्टर 128 तक।
11- लिंक मार्ग-संदीप पेपर मिल चौक से टी-सीरीज चौक, रायरेजीडेन्सी चौक, कैम्ब्रिज स्कूल तिराहा एम0पी0-2 मार्ग तक।
12- लिंक मार्ग- फेस-1 थाना तिराहा से टेलीफोन एक्सचेंज, डीएम चौक, कैलाश अस्पताल तिराहा एलीवेटेड के नीचे तक।
13- लिंक मार्ग-कोण्डली दिल्ली बॉर्डर से झुण्डपुरा चौक, स्टेडियम चौक से मोदी मॉल चौक से सैक्टर 31.25 चौक से डिग्री कालेज तिराहा एम0पी0-3 मार्ग तक।
14- लिंक मार्ग-मैट्रों अस्पताल चौक से सैक्टर 12,22 चौक से रिलाइन्स चौक से सिटी सेन्टर से सैक्टर 49 चौक, सैक्टर 47.48 चौक, सैक्टर 100 तिराहा से हाजीपुर चौक तक।
15- लिंक मार्ग-सै0-57 पुलिस चौकी चौक से गिझोड चौक से होशियारपुर तिराहा एम0पी0-3 मार्ग तक।
16- एसजेएम अस्तपाल छिजारसी तिराहा से सैक्टर 63 चौक से बालकनाथ मन्दिर तिराहा तक।
17- एसजेएम अस्पताल छिजारसी तिराहा से गढी गोलचक्कर, पर्थला, सोरखा कट से ककराला होते हुए डीएससी रोड तक।
18- मानव रचना स्कूल तिराहा से सैक्टर 50-51 गोलचक्कर से सैक्टर 50 तिराहा तक।
19- सैक्टर 10.21 तिराहा से जलवायु विहार चौक से निठारी गांव तिराहा तक।
20- निठारी चौकी तिराहा से शशिचौक गोलचक्कर से सैक्टर 40 डीएससी मार्ग तक।
21- महामाया फ्लाई ओवर कमाण्ड कन्ट्रोल रूम से एचसीएल सैक्टर 125 चौक से मयूर स्कूल गोलचक्कर से जे0पी0 कार्यालय सैक्टर 128 से सैक्टर 132, सैक्टर 135, सैक्टर 168 से सैक्टर 151 हिन्डन कट तक।
22- महामाया फ्लाई ओवर से हाजीपुर चौक से सैक्टर 82 चौकी चौक से एल्डिको चौक से पंचशील तिराहा से एडवान्ट बिल्डिंग से सफीपुर हिन्डन कट तक।
23- एल्डिको चौक से सैक्टर 92.93 चौक से एनएसईजेड तिराहा तक व व्हाईट टाइगर कम्पनी तिराहा से फूलमण्डी फेस-2 से डीएससी रोड तक।
24- गेझा तिराहा से सैक्टर 82 से फरीदाबाद फ्लाई ओवर तक।
25- ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेन्शन), एन0एच0-24/तिगरी से किसान चौक, बिसरख, ईकोटेक-3 गोलचक्कर से यामाहा चौक व ईकोटेक-3 गोलचक्कर से कच्ची सडक तिराहा तक।
26- यामाहा चौक/कच्ची सडक तिराहा से ईकोटेक-3 गोलचक्कर, बिसरख, किसान चौक, तिगरी से एन0एच0-24 तक।
27- कुलेशरा (हिन्डन पुल) से कच्ची सडक, सूरजपुर चौक से एल0जी0 गोलचक्कर, जगतफार्म गोलचक्कर, परीचौक, पी-3 गोलचक्कर, होण्डा सीएल चौक, कस्बा कासना, सिरसा गोलचक्कर से रामपुर तिराहा से पेरिफेरल चढने तक।
28- सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर पुल तक दोनों ओर।
29- सूरजपुर चौक से कस्बा चौकी सूरजपुर तिराहा, गांव देवला से तिलपता गोलचक्कर, नागर डेरी तिराहा से कन्टेनर डिपो तक।
30- 130 मीटर रोड पर किसान चौक से एक मूर्ति गोलचक्कर, डी-पार्क, तिलपता गोलचक्कर, डिपो गोलचक्कर, ओमीक्रोन गोलचक्कर, शहीद विनोद भाटी गोलचक्कर तक।
31- कस्बा दादरी में बुलन्दशहर की ओर से बीलअकबरपुर बाईपास के आरम्भ से कस्बा दादरी तिराहा से एनटीपीसी तिराहा तक।
32- कस्बा दादरी में लालकुंआ की ओर से धूममानिकपुर बाईपास के आरम्भ से कस्बा दादरी तिराहा से बील अकबरपुर तक।
33- कस्बा दादरी में कस्बा दादरी तिराहा से कन्टेनर डिपो बाईपास तिराहा तक तथा कन्टेनर डिपो बाईपास तिराहा से कस्बा दादरी तिराहा तक।

(2) निम्नलिखित वाहन उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेगें।
1 एलपीजी/सीएनजी/पैट्रोलियम पदार्थ वाहन।
2 भारतीय खाद्य निगम/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साधन में लगे हुए वाहन।
3 दुध/ब्रेड वाहन।
4 नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्याे हेतू संचालित वाहन।
5 शिक्षा विभाग की परीक्षा सामग्री में लाने व ले जाने में लगे वाहन।

(3) नो-एन्ट्री के समय भारी माल वाहक वाहनों को निम्नलिखित स्थानों पर रोका जायेगा।
1 जीरो प्वाईंट से बने एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड।
2 सैक्टर 94 नोएडा से अन्दर पोस्टमार्टम हाउस के पास मार्ग पर।
3 कच्ची सडक तिराहा के पास इण्डस्ट्रीयल एरिया में सर्विस रोड।
4 किसान चौक से पूर्व सूरजपुर मार्ग सर्विस रोड पर।
5 न्यू अशोक नगर बॉर्डर पर।
6 चिल्ला बॉर्डर पर पुस्ता मार्ग शनि मन्दिर की ओर।
7 डीएनडी सीमा पर।
8 कालिन्दी सीमा पर।
9 माडल टाउन बॉर्डर गाजियाबाद।
उक्त स्थानों से नोएडा शहर की ओर नो-एन्ट्री समय में प्रतिबंधित वाहन प्रवेश नही करेगें।

(4) भारी/मध्यम/हल्के (ऑटो/ई-रिक्शा) यात्री वाहन/मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंधः-
1 अटटापीर चौक से सै0-17 से अटटा चौक, सै0-38ए तक प्रातः 07ः00 बजे से रात्रि 22ः00 बजे तक सभी भारी/मध्यम/हल्के (ऑटो/ई-रिक्शा) यात्री/मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित किया जाता है। सर्व सम्बंधित अनुपालन सुनिश्चित करायेगें।
2 अटटापीर चौक से अटटा चौक की ओर होकर जाने वाले भारी/मध्यम/हल्के (ऑटो/ई-रिक्शा) यात्री व माल वाहक वाहन अटटापीर चौक से रायरेजडेन्सी चौक से केंब्रिज स्कूल, कार मार्किट सै0-28 होकर अपने गन्तव्य हो जा सकेंगे।

3 अटटा चौक से अटटापीर चौक होकर जाने वाले भारी/मध्यम/हल्के (ऑटो/ई-रिक्शा) यात्री व मालवाहक वाहन अटटा चौक से जीआईपी के सामने होकर फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर सैन्टर स्टेज मॉल से बांये मुडकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
(5) आटो/टैम्पों, सवारी मैजिक, ट्रेक्टर, बैलगाडी, पुलिंग रिक्शा व ई-रिक्शा आदि के सम्बन्ध में प्रतिबन्धः

जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थित नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सैक्टर-14ए फ्लाई ओवर से परीचौक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर आटो/टैम्पों, सवारी मैजिक, ट्रैक्टर, बैलगाडी, पुलिंग रिक्शा व ई-रिक्शा आदि धीमी गति के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया जाता है।

नो-एन्ट्री समय में प्रतिबन्धित मार्गाे पर प्रतिबन्धित वाहनों के आवागमन करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

 6,940 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.