नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा में हथियारों के बल पर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 21 जून।

थाना बिसरख पुलिस व हथियार दिखाकर चैन व अंगूठी लूटने वाले लुटेरे गिरोह के बदमाश के बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार बुधवार यानी 21.06.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा सेक्टर 02 व सेक्टर 03 मे चैकिंग के दौरान एक स्पलेन्डर मो0सा0 जिस पर 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति मो0सा0 को वापस मोड़कर भागने लगे जिस पर पीछा करने पर बदमाश मो0सा0 से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर करने लगे, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायर किया गया जिसके बाद बदमाश सचिन पुत्र मंगल नि0 ग्राम चिटहैरा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 03 खोखा,02 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 02 चैन लूटी हुई, 02 मोबाइल फोन व एक मो0सा0 स्पलेन्डर बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।
अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि मैने व मेरे साथी ने मिलकर दिनांक 10.06.2023 को निराला स्टेट सोसायटी के सर्विस रोड से एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर चैन व अंगूठी लूटी थी तथा दिनांक 12.06.2023 को निराला ग्रीन सायर सोसायटी के पास से एक महिला से सोने की चैन छीनी थी। मुठभेड में घायल अभियुक्त पर लूट व चोरी के दर्जनो अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त का विवरणः

सचिन पुत्र मंगल नि0 ग्राम चिटहैरा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 590/2014 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना मसूरी जिला गाजियाबाद
2.मु0अ0सं0 36/2016 धारा 379/411 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0 188/2017 धारा 394/411 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 192/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0सं0 194/2017 धारा 307 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
6. मु0अ0सं0 271/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0 327/2018 धारा 395/397/412/427 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
8.मु0अ0सं0 344/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
9.मु0अ0सं0 696/2018 धारा 307 भादवि थाना सै0-39 जिला गौतमबुद्धनगर।
10.मु0अ0सं0 697/2018 धारा 25 आर्मस एक्ट सै0-39 जिला गौतमबुद्धनगर।
11.मु0अ0सं0 821/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कंकरखेडा जिला मेरठ।
12.मु0अ0सं0 477/2023 धारा 379/356 भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।
13.मु0अ0सं0 481/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।
14. मु0अ0स0 233/16 धारा 147,148,149,364,302,201,34 भादवि थाना बादलपुर

 3,591 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.