ग्रेटर नोएडा में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने किया कथा स्थल का निरीक्षण
1 min read
ग्रेटर नोएडा, 11 जुलाई।
ग्रेटर नोएडा में 16.07.2023 तक मैट्रों डिपो ग्रेटर नोएडा के पीछे सैक्टर ओमीक्रोन-3 के पास अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा की देखरेख में पंडित श्री आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री आनंद कुलकर्णी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
4,240 total views, 4 views today