नोएडा खबर

खबर सच के साथ

12 सितम्बर को आप लखनऊ में करेगी महिला सम्मेलन, एक सितम्बर को नोएडा में तिरंगा यात्रा की भी तैयारी

1 min read

नोएडा, 21 अगस्त।

आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की बैठक सेक्टर 49 बरौला में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने बहन नीलम यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बहन नीलम यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं का एक सम्मेलन 12 सितंबर को लखनऊ में आयोजित करेगी इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से महिलाएं लखनऊ पहुचेंगी।
श्रीमती नीलम यादव ने आगे कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार से भी महिलाएं सुरक्षित नही है आये दिन छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रुक नही रही है अभी तक उत्तर प्रदेश में कोई विकल्प नही था अब आम आदमी पार्टी के रूप में दिल्ली मॉडल मौजूद है श्रीमती नीलम यादव ने आगे कहा कि 1 सितंबर को पार्टी नोएडा में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है जिसमे उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल होंगे।

प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यू पी जोड़ो अभियान के तहत लक्ष्य से ज्यादा सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में आमंत्रित जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने 1 सितम्बर को होंने वाली तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर सफल बनायें।
बैठक में मौजूद जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस बैठक में ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष किरण त्यागी, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी,नलिनी सिंह,मनीषा सिंह,जेवर से महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी,राधा जाटव,सुजाता सिंह संध्या तिवारी,जिला सचिव पंडित अमित भारद्वाज, हरदीप भाटी, गुड्डू यादव कुलदीप कुमार,नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन त्यागी व उपाध्यक्ष विपुल जौहरी सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।।

 

 9,195 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.