गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बोली, आओ हम सब मिलकर प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाएं
1 min readगौतमबुद्ध नगर, 22 जुलाई।
शासन द्वारा वर्ष 2023 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में शनिवार 22 जुलाई 2023 को गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन /पुलिस मुख्यालय सभी थानों व कार्यालयों में हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों को “आओ हम सब मिलकर प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाएं ” का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन गौतमबुद्धनगर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करने के उपरांत उनके द्वारा बताया गया वृक्ष हमे अनमोल जीवन प्रदान करते है एवं धरती का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण के कारण मानव जीवन के सामने ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन समेत अनेकों विकट समस्याएं खड़ी है,यदि सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करे तो ये सभी समस्याएं कम हो सकती हैं। वृक्ष हमे स्वच्छ वायु व बेहतर जीवन देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते है।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री बबलू कुमार सहित गौतमबुद्धनगर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
20,336 total views, 2 views today