नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर की हड़ताल

1 min read

नोएडा, 25 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के 25 हजार वेंडर्स के साथ अपनी मांगो के समर्थन में बार एसोशियन के एडवोकेट्स एण्ड डीड राईटर्स, नोएडा ने 25 अगस्त 2023 को स्टाम्प वेण्डर्स के पक्ष में हड़ताल की। इस दौरान बार एसोशियन के एडवोकेट्स एण्ड डीड राईटर्स सम्पूर्ण तालाबंदी करके हडताल पर रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि हमे सरकार की तरफ से काफी कम कमीशन दिया जा रहा है।

स्टाम्प वेण्डर्स की मांगे

1- प्रदेश में ई स्टांप पेपर की फोटो कॉपी, स्कैनिंग करते हुए राजस्व चोरी हो रही है। जिसे रोकने हेतु आम जनमानस दुद्वारा आसानी से पहचाना जाने वाला सुरक्षा फीचर्स लगाया जाना आवश्यक है। स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन राजस्व क्षति रोकने में सक्षम नहीं है।

2:- प्रदेश के बैंडर्स का आईडी कार्ड शीघ्र जारी किया जाये।

3:- एक लाख के सापेक्ष 250 रुपया कमीशन स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन से दिलाया जाये।

4:- फिजिकल स्टाम्प पेपर एवं ई स्टाम्प समानांतर निरंतर रखा जावे फिजिकल स्टाम्प पेपर में राजस्व चोरी की संभावना नहीं है।

5:- कोषागार के माध्यम से सॉफ्टवेयर डवलप करते हुए ई स्टाम्प विक्री कराई जावे स्टॉक

होल्डिंग कारपोरेशन के अधीन अब ई स्टम्पिंग करना मुश्किल व असुरक्षित है। इस अवसर पर सुरेश, सुधीर, राजकुमार, राजेश, विनोद, शिवदीश, सुशील कौशिक,कृष्णा, निशा, मोहित,संजीव, प्रमोद, सुनीता आदि मौजूद थे।

 6,208 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.