नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बोटेनिकल गार्डन पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस एक्शन, 5 सील, 15 के ई चालान

1 min read

नोएडा, 1 सितंबर।

नोएडा में चल रही डग्गामार बसों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान के तहत शुक्रवार को 5 गाड़ियों को सील किया गया और 15 वाहनों का ई चालान भी किया गया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में आज दिनांक 01/09/2023 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-37 व आस-पास के स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 5 गाड़ियों को सीज किया गया एवं 15 वाहनों का ई-चालान किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगे भी लगातार डग्गामार वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

 4,397 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.