नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दिल्ली-एनसीआर के मॉल की पार्किंग से उड़ाते थे बाइक, दो गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 1 सितंबर।

थाना बिसरख पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये दो शातिर चोरों को चोरी की 08 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। ये चोरी की मोटरसाइकिल को झाड़ियों में छिपा देता था।

कार्यवाही का विवरणः

दिनांक 01.09.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा कैप्सूल कट पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार अभियुक्तों 1.अंकित कुमार पुत्र सुखबीर सिंह 2.अंकुश पुत्र मकरन्द सिंह को चेकिंग के दौरान दो चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके द्वारा चोरी की गयी 6 मोटरसाइकिल को पुस्ते की नाली झाड़ियों के पास गौर सिटी-1 से बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना बिसरख, थाना सूरजपुर, व थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद में अभियोग पंजीकृत है।

घटना का विवरणः

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारे दो ओर साथी आशीष पुत्र रघुवीर सिंह व यश पुत्र पवन सिंह द्वारा गैंग बनाकर नोएडा, गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की जाती है।

अपराध करने का तरीकाः

अभियुक्तों द्वारा गैंग बनाकर जनपद गाजियाबाद, नोएडा व आस-पास के जनपदो, मॉल के आस-पास व मॉल की पार्किंग में खडी मोटरसाइकिलों को मास्टर चाबी की मदद से चोरी कर खाली पडी जगह में सुनसान जगह में छिपाकर रख देना व मौका मिलने पर चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को औने-पौने दामो पर बेच देना व गैंग के अन्य फरार सदस्यों के द्वारा भी और मोटरसाइकिल चोरी कर बेचना।

अभियुक्तों का विवरणः

1.अंकित कुमार पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम ओंतो, थाना दिबियापुर, जिला औरेया वर्तमान पता अनिल फौजी का मकान, गली नं0 05, पक्षी विहार, देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।
2.अंकुश पुत्र मकरन्द सिंह निवासी ग्राम अंगोथा, थाना कोतवाली मैनपुरी, जिला मैनपुरी वर्तमान पता गली नं0-03, भीकम सिंह कॉलोनी, कृष्णा नगर, थाना फर्श विहार, दिल्ली उम्र 23

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः

अभियुक्त अंकित कुमार

1.मु0अ0सं 730/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं 732/2023 धारा 379/411 भादविथाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं 737/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं 738/2023 धारा 411/414/34 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं 402/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं 471/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं 301/2022 धारा 379 भादवि थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद।

अभियुक्त अंकुश

1.मु0अ0सं 730/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं 732/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं 737/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं 738/2023 धारा 411/414/34 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं 402/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं 471/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं 301/2022 धारा 379 भादवि थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार थाना बिसरख
2.उ0नि0 सुमित कुमार
3.उ0नि0 चन्द्रपाल
4.उ0नि0 सुशील कुमार
5.है0का0 बिशन मावी
6.है0का0 मोती यादव
7.है0का0 आशीष कुमार
8.है0का0 अमित कुमार
9.का0 गौरव कुमार

 12,951 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.