नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : दादरी के पास जनता के सहयोग से एक लूटेरे को पुलिस ने दबोचा

1 min read

नोएडा, 19 सितंबर।

थाना दादरी पुलिस ने जनता के सहयोग से कार लूट का प्रयास करने वाले 1 शातिर लुटेरें को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः

पुलिस के अनुसार 19.09.2023 को थाना दादरी पर लिखित शिकायत दी कि 3 अज्ञात व्यक्ति व 1 बच्चा जिसकी उम्र करीब 11 वर्ष द्वारा हाथ देकर वादी की गाड़ी वैगनार यूपी 14 डी.ई 3923 में भूड चौराहा, बुलन्दशहर से लिफ्ट ली गयी। इसके बाद समय करीब रात्रि 11ः00 बजे कोट गाँव, थाना दादरी के पास 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की गाड़ी को छीनने का प्रयास करने लगे, वादी द्वारा मौके पर अपनी गाड़ी की चाबी निकालकर बाहर घास में फैंक दी और नीचे उतरकर शोर मचा दिया जिससे आस-पास के लोग आ गये जिन्हे देखकर लुटेरे भागने लगे उनमें से 01 व्यक्ति शाहिद पुत्र जहीर निवासी नरसलघाट, थाना कोतवाली नगर, बुलन्दशहर को वादी व गाँव के लोगों ने पकड लिया व पकडे जाने के दौरान चोट आने के कारण अस्पताल मे भर्ती कराया गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 516/2023 धारा 393 भादवि पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरणः

थाना दादरी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त शाहिद पुत्र जहीर को सीएचसी दादरी से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरणः

वैगनकार रजि नं0 यूपी 14 डी.ई 3923

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1. सुजीत कुमार उपाध्याय थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2. उ0नि0 अश्वनी कुमार थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
3. उ0नि0 मलूक सिंह थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
4. है0का0 अमरदीप ढाका थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
5. का0 शमशेर थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

 11,269 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.