नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : श्रीराम मित्र मंडल की रामलीला दशहरा पर रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के साथ ही सनातन धर्म के दुश्मनों का भी पुतला दहन होगा

1 min read

-आयोजन समिति की बैठक में रामलीला की तैयारियों की समीक्षा की गई

नोएडा, 8 अक्टूबर।
सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को सेक्टर 9 स्थित समिति के कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था, मंचन व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था में सुधार किया जायेगा।
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि मंच के निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। मंच को पूरा भव्य बनाया जायेगा। तीन मंजिला मंच होगा।पुतला बनाने का भी काम चल रहा है। रावण,कुंभकरण,मेघनाद के अतिरिक्त सनातन धर्म के दुश्मनों का भी पुतला दहन किया जायेगा।
महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के अतिरिक्त 100 स्वयंसेवक हमेशा तैनात रहेंगे। बैठक में समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता, राजकुमार गर्ग, तरुण राज,अनिल गोयल, पवन गोयल, मोतीराम गुप्ता,एस एम गुप्ता, सुधीर पौडवाल, ललित सिंघल, विनय हिन्दू, अर्जुन अरोड़ा,किशनलाल आदि उपस्थित थे।
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन कर रही है।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।
समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि 19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।

 10,721 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.