नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी के कार्यक्रम पर किया मंथन

1 min read

-उप मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री जी के ग़ाज़ियाबाद आगमन पर चर्चा, पहुँचे अध्यक्ष के घर

नोएडा, 19 अक्टूबर।

भाजपा नोएडा द्वारा गुरुवार को डीएनडी पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत किया गया। नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में नोएडा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सुबहे 9 बजे डीएनडी पर पहुँचे। इस मौक़े पर राज्य सभा सांसद श्री सुरेन्द्र नागर भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से मुलाक़ात की।

शाम को उप मुख्यमंत्री ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के घर पहुँचे। वहाँ उन्होंने कल हो रही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को ले कर और नोएडा और आस पास के सभी जगह से कार्यकर्ताओं के आने जाने की पूर्ण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। इस मौक़े पर राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर और गौतम बुद्ध नगर ज़िलाध्यक्ष गजेंद्र मावी भी रहे।
मनोज गुप्ता ने बताया कि कल की रैली के लिए नोएडा की पूर्ण तैयारी है और क़रीब 30 बसों में कार्यकर्ता यहाँ से प्रस्थान करेंगे। इस मौक़े पर उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, विनोद शर्मा, गिरजा सिंह, एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, राजीव त्यागी, उमेश त्यागी, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, उमेश यादव, अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, गोपाल गौड़, शारदा चतुर्वेदी, अहसान ख़ान, रवि यादव, मुक्तानंद शर्मा, अनुज शर्मा, सरफ़राज़ अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 8,614 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.