नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतम बुद्ध नगर : यमुना एक्सप्रेसवे पर आधी रात को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 3 घायल

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 21 अक्टूबर।

दिल्ली से झारखंड जा रहे एक परिवार की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस पेपर शुक्रवार शनिवार रात्रि 1:00 बजे दुर्घटना का शिकार हो गई उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए यह परिवार दिल्ली के मदनपुर खादर क्षेत्र में रहता था।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार समय करीब रात्रि 1.00 बजे नोएडा से जेवर यमुना एक्सप्रेसवे 25 किलोमीटर के समीप एक गाड़ी ईको नम्बर डीएल 3 सीसी 7136 का अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया था। उक्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमे से पांच लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा तीन बच्चे घायल हो गए है। जिनको उपचार हेतु कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती करा दिया गया है। तीनों बच्चो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों का विवरण-
1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
मूल पता ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड
2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष निवासी उपरोक्त
3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त
4-कुव ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष निवासी उपरोक्त
5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

घायलों के नाम-
1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष निवासी उपरोक्त
3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष निवासी उपरोक्त

 2,758 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.