नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में अब मतदान केंद्र और बूथों की संख्या बढ़ी

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 21 अक्टूबर।

आगामी लोकसभा में सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए नोएडा दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र व मत देय स्थलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है कुल तीनों जगह कुल 76 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं और 107 मतदेयस्थलों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में विधानसभा नोएडा-61, दादरी-62, जेवर-63 निर्वाचन क्षेत्र के प्रस्तावों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-25 के अंतर्गत अनुमोदित कर दिया गया है, जिसके क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार ने जानकारी दी है कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को संपादित कराए जाने के लिए संभाजन के उपरांत अनुमोदित वर्तमान में मतदान केंद्र/मतदेय स्थल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार नोएडा-61 में मतदान केंद्र 200, मतदेय स्थल 732, दादरी-62 में मतदान केंद्र 240, मतदेय स्थल 674, जेवर-63 में मतदान केंद्र 200, मतदेय स्थल 398 है। नई सूची के अनुसार नोएडा विधानसभा में पहले 161 मतदान केंद्र थे जो 39 बढ़कर 200 हो गए हैं। नोएडा में मतदेय स्थल अभी तक 697 थे जो बढ़कर 732 हो गए हैं। इसी तरह दादरी में अब तक 203 मतदान केन्द्र थे जो बढ़कर 240 हो गए हैं। यहां मतदेय स्थलों की संख्या 605 है जिसमे 69 बूथ और बढ़ गए हैं।जेवर विधानसभा के मतदान केंद्रों में कोई नया नही बना है। जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 395 की बजाय 398 हो गई है।

 8,902 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.